Select Date:

सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए कहां खड़े हैं एयरफोर्स के 2 प्लेन और एक जहाज, जानें प्लान

Updated on 24-04-2023 06:31 PM
नई दिल्ली: दुनिया का मुस्लिम देश सूडान इस समय सिविल वॉर से जूझ रहा है। सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच जारी संघर्ष में अब तक 400 से अधिक लोग मौत की नींद सो चुके हैं, वहीं इस गृह युद्ध में 3500 से अधिक लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। राजधानी खार्तूम में मेन एयरपोर्ट सेना और अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच लड़ाई का स्थल रहा है। खार्तूम से 850 किलोमीटर दूर लाल सागर पर पोर्ट सूडान से कई देश अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। भारत ने भी अपने नागरिकों को निकालने की कोशिश तेज कर दी है। वायु सेना के दो सी-130 विमान और नौसेना का आईएनएस सुमेधा जहाज सूडान के गृह युद्ध में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सऊदी अरब और सूडान पहुंच चुके हैं। वायु सेना के जहाज सऊदी अरब के जेद्दा में तैनात हैं, जबकि आईएनएस सुमेधा सूडान बंदरगाह पहुंच गया है। यह जानकाारी विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई है।

पीएम मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग

युद्ध प्रभावित इलाके में सुपर हरक्यूलिस सैन्य परिवहन विमान को तैनात करने के भारत के फैसले के बाद शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी की उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें उन्होंने अधिकारियों से आकस्मिक निकासी योजना तैयार करने को कहा। भारत ने अफगानिस्तान से निकासी के लिए पहले भी C-130J का इस्तेमाल किया था। विदेश मंत्रालय ने कहा, 'सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। हम उन भारतीयों की सुरक्षित आवाजाही के लिए विभिन्न भागीदारों के साथ भी निकटता से समन्वय कर रहे हैं, जो सूडान में फंसे हुए हैं और उन्हें निकालना चाहते हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा, हम सूडानी अधिकारियों के अलावा, भारत संयुक्त राष्ट्र, सऊदी के भी संपर्क में है।

बाहरी देशों के विमानों के लिए बंद है हवाई क्षेत्र

मंत्रालय ने बताया कि सूडान में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए वायु और जल मार्ग दोनों विकल्प उपलब्ध करवाए गए हैं। हालांकि जमीनी आवाजाही सुरक्षा स्थिति पर निर्भर है। फिलहाल वायु सेना के दो C-130J विमान सऊदी अरब के जेद्दा में स्टैंडबाय पर तैनात हैं और आईएनएस सुमेधा सूडान पोर्ट पहुंच गया है। सूडान का हवाई क्षेत्र वर्तमान में सभी विदेशी विमानों के लिए बंद है।

विदेश मंत्रालय अलर्ट मोड पर

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सुरक्षा स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। सूडान में भारतीय दूतावास यहां फंसे भारतीयों के नियमित संपर्क में है। मंत्रालय की लोगों को सुरक्षित रूप से आवाजाही करने और अनावश्यक जोखिम से बचने की सलाह दी गई है। सूडानी अधिकारियों के अलावा, विदेश मंत्रालय संयुक्त राष्ट्र, सऊदी अरब, यूएई, मिस्र और अमेरिका से भी नियमित संपर्क में हैं। इस बीच, सऊदी अरब द्वारा निकाले गए 66 लोगों में कुछ भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.