Select Date:

फराह खान को कहां मिले थे द‍िलीप, 13 साल पुराने क‍िस्‍से का अब किया खुलासा, अजय देवगन की मां से है खास कनेक्शन

Updated on 02-08-2025 12:56 PM
अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। हाल ही वह को-स्टार मृणाल ठाकुर के साथ फराह खान के यूट्यूब चैनल का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने फराह खान के कुक दिलीप के साथ शाही पनीर बनाया। दिलीप का अजय देवगन और उनके परिवार के साथ एक पुराना कनेक्शन है, जिसके बारे में फराह ने अपने एक व्लॉग में भी बताया था। फराह ने बताया कि वह दिलीप से पहली बार 13 साल पहले अजय देवगन के घर के बाहर मिली थीं।

फराह खान ने बताया कि अजय के घर दिलीप का भाई भोला बतौर शेफ काम कर रहा था। दिलीप ने व्लॉग में बताया कि उनकी अजय देवगन की मां के साथ दोस्ती हो गई थी। वहीं, दिलीप ने मृणाल ठाकुर को देख उन्हें रिझाने की कोशिश शुरू कर दी, जैसा कि वह अकसर किसी भी फीमेल गेस्ट को देखकर करते हैं। दिलीप एक पुलिसवाले बन गए और मृणाल की पनीर बनाने में मदद करने लगे।

फराह खान ने बताया कैसे और कहां मिला था दिलीप

अजय देवगन ने पहले तो कहा कि वह लिविंग रूम में ही इंतजार करेंगे और किचन में नहीं जाएंगे, पर बाद में वह फराह और मृणाल की मदद को पहुंच गए। तब दिलीप ने अजय देवगन को बताया कि वह उनके बहुत बड़े फैन हैं। उसी दौरान फराह ने बताया कि वह दिलीप से पहली बार कैसे और कहां मिली थीं।

अजय देवगन के बंगले के बाहर घूम रहे थे दिलीप, एक्टर के मम्मी ने टिकट दी

फराह ने कहा, 'आप जानते हो ये मुझे कैसे मिला? ओह गॉड, मुझे तुम्हें ये स्टोरी बतानी ही पड़ेगी। ये आपके बंगले के बाहर था। मैं ये कैसे भूल सकती हूं? ये आपके बंगले के बाहर घूम रहा था, और आपकी मम्मी ने इसे 'सन ऑफ सरदार' की टिकट दी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.