भारत में कहां से आता है सबसे ज्यादा सोना, खपत के मामले में कौन सा नंबर? पूरी डिटेल
Updated on
11-05-2024 01:16 PM
नई दिल्ली: चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा बड़ा उपभोक्ता है। यह आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है। मजबूत घरेलू मांग रहने से देश में सोने का आयात वित्त वर्ष 2023-24 में 30 फीसदी बढ़कर 45.54 अरब डॉलर हो गया है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिलती है। वित्त वर्ष 2022-23 में सोने का आयात 35 अरब डॉलर का रहा था। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुपये की विनिमय दर पर सीधा असर पड़ता है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सोने का आयात महंगाई को बढ़ाता है। सोने के आयात का अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ सकता है।
भारत में कहां से आता है सबसे ज्यादा सोना?
वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल मार्च में कीमती धातु का आयात 53.56 फीसदी घटकर 1.53 अरब डॉलर रह गया। स्विट्जरलैंड सोने के आयात का सबसे बड़ा स्रोत है। इसकी हिस्सेदारी लगभग 40 फीसदी की है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आयात में हिस्सेदारी 16 फीसदी और दक्षिण अफ्रीका की लगभग 10 फीसदी है।
देश के कुल आयात में सोने की हिस्सेदारी पांच फीसदी से अधिक रही है। फिलहाल सोने पर 15 फीसदी आयात शुल्क लगता है। सोने का आयात बढ़ने के बावजूद देश का व्यापार घाटा (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) पिछले वित्त वर्ष में घटकर 240.18 अरब डॉलर रह गया। जबकि 2022-23 में यह व्यापार घाटा 265 अरब डॉलर था।
73,000 रुपये के ऊपर निकल गए हैं रेट
पिछले कुछ समय में सोने की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। ये 73,000 रुपये प्रति दस ग्राम के ऊपर पहुंच गई हैं। अमेरिका में बेरोजगारी दावों के ताजा आंकड़ों से श्रम बाजार में सुस्ती के संकेत मिलने के बाद सोने में तेजी आई है। इससे यह विश्वास बढ़ा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस वर्ष ब्याज दर में कटौती शुरू कर सकता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…