ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में कहां टिकती है टीम इंडिया? देखिए क्या कहते हैं पुराने रिकॉर्ड
Updated on
23-11-2023 03:00 PM
विशाखापट्टनम: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल की कड़वी यादों को भूलाकर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी। मैथ्यू वेड की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो ट्रेविस हेड के अलावा स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा जैसे बड़े नाम हैं।
टी20 में भारत का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो टेस्ट और वनडे में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारतीय टीम पर भारी रहा है। लेकिन टी20 में कहानी अलग है। यहां भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर हावी रही है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 26 टी20 हुए हैं। इसमें भारत को 10 में जीत मिली है जबकि ऑस्ट्रेलिया 10 को अपने नाम कर पाया है। एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। घरेलू मैदान की बात करें तो भारत यहां 6-4 से आगे है।
टी20 में हेड टू हेड कुल मैच: 26 भारत जीता: 15 ऑस्ट्रेलिया जीता: 10 बेनतीजा: 01
भारत टी20 में नंबर एक
भारतीय टीम टी20 में दुनिया की नंबर एक टीम है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग चौथी है। हालांकि युवा टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज में हार मिली थी। भारत ने पिछली दो टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। दोनों टीमों के बीच पहली बार 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। अगले साल टी20 वर्ल्ड कप भी है। ऐसे में इस सीरीज की अहमियत काफी ज्यादा बढ़ जाती है। भारत के युवा खिलाड़ियों के लिए यह वर्ल्ड कप का ट्रायल भी माना जा रहा है। यहां अच्छा प्रदर्शन उनके लिए आगे का रास्ता खोल सकता है।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर, अवेश खान, रुतुराज गायकवाड़, जितेश शर्मा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…