महाकाल दर्शन के बाद कहां घूम रहे विराट कोहली? लिखा 'ॐ' और शेयर की यह खास तस्वीर
Updated on
06-03-2023 06:05 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के बाद उज्जैन महाकाल की पूजा के लिए पहुंचे थे। वह और उनकी बॉलीवुड एक्ट्रेस वाइफ अनुष्का शर्मा भी साथ में मौजूद थीं। इस कपल ने महाकाल की पूजा अर्चना की थी। इस मोमेंट के वीडियो और तस्वीरें सामने आई थीं। अब कोहली कहीं घूमने निकले हैं। वहां से उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
कुछ ही घंटों में 10 हजार से अधिक रीट्वीट और 1 मिलियन से अधिक बार देखे गए इस तस्वीर में कोहली की गोद में एक डॉग दिख रहा है। डॉग लवर माने जाने वाले कोहली ने तस्वीर के साथ 'ॐ' लिखा है। उनकी पोस्ट पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स करने लगे। लोगों को उनका नया रूप पसंद आ रहा है। बता दें कि पिछले एक 3 महीने के अंदर विराट कोहली और उनकी वाइफ मथुरा और उत्तराखंड में आश्रम में विजिट किया था।
दूसरी ओर, भारत को अगला मैच अहमदाबाद में खेलना हे। यह टेस्ट टीम इंडिया के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए काफी अहम है। उसे अगर फाइनल के लिए सीधे क्वॉलिफाइ करना है तो ऑस्ट्रेलिया को किसी भी हाल में हराना होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो उसे श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।
उल्लेखनीय है कि विराट कोहली का बल्ला BGT में अभी तक अपने कद के लिहाज से नहीं चला है। किंग कोहली से भी उम्मीद होगी कि वह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक बड़ी पारी खेलकर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दें। विराट कोहली ने टी-20 और वनडे में तो खराब फॉर्म को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन टेस्ट में उन्हें एक बड़ी पारी की उम्मीद है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…