Select Date:

नया फोन हो या नई गाड़ी... ईएमआई के 'बम' पर बैठे हैं हम! वॉरेन बफे के ये 4 टिप्स आ सकते हैं काम

Updated on 22-09-2025 03:57 PM
नई दिल्ली: रोहित (बदला हुआ नाम) दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। इनकी मासिक सैलरी करीब 40 हजार रुपये है। इस समय देश में फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। जीएसटी की नई दरें भी लागू हो गई हैं। काफी चीजों पर दाम कम हो गए हैं। iPhones 17 भी मार्केट में आ गया है। रोहित के ऑफिस के दोस्त एक-एक कर नए फोन खरीद रहे थे। 'नो कॉस्ट ईएमआई', 'ट्रेड-इन बोनस' और '24 महीने की आसान किस्तें'... रोहित की आंखों के सामने ये ऑफर चमक रहे थे। रोहित का दिल भी चाह रहा था कि वह iPhone 17 खरीद लें।

वह फोन लेने एक शॉप पर गए। दुकान वाले ने उन्हें समझाया, 'सर, 83 हजार रुपये एक साथ देने की जरूरत नहीं है। बस 7000 रुपये महीना देना होगा। आपके बैंक कार्ड पर कैशबैक भी मिल जाएगा।' यह सुनकर रोहित के कदम डगमगाए। उन्होंने सोना, 'सिर्फ 7000 रुपये तो मैं आसानी से दे सकता हूं।' लेकिन जब वह दुकान से बाहर निकले, उनकी नजर किताब बेचने वाली एक शॉप पर गई। वहां एक मोटी-सी किताब रखी थी- वॉरेन बफे की निवेश रणनीतियां। रोहित ने किताब के यूं ही पन्ने पलटे। उसमें एक लाइन लिखी थी- 'कर्ज धीरे-धीरे आपकी नींद, आजादी और भविष्य छीन लेता है।'

ईएमआई के जाल में फंसे हैं लोग

रोहित ने ईएमआई पर फोन नहीं खरीदा, लेकिन वह पहले से ही बाइक और पर्सनल लोन की ईएमआई दे रहे हैं। क्रेडिट कार्ड का बिल भी चुकाना होता है। हर महीने उनकी लगभग आधी सैलरी ईएमआई और क्रेडिट कार्ड का बिल भरने में चली जाती है। यहां सिर्फ रोहित ही नहीं, बल्कि ऐसे काफी लोग हैं जो ईएमआई चुका रहे हैं। यह ईएमआई फोन, गाड़ी, घर, टीवी आदि की हो सकती है। महीने की कमाई का एक बड़ा हिस्सा ईएमआई में गुजर रहा है।

आंकड़े बताते हैं कि भारत में लगभग 70% लोग ईएमआई के माध्यम से आईफोन खरीदते हैं। एक हालिया स्टडी में पाया गया कि 50,000 रुपये से कम कमाने वाले 93% वेतनभोगी भारतीय अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर रहे हैं। क्रेडिट और ईएमआई अब वैकल्पिक नहीं हैं, वे जीवन रेखा बन गए हैं।

उधार के पैसों पर आ जाती है जिंदगी

त्योहारों के समय जब हर तरफ उत्साह होता है, तो ईएमआई पर चीजें खरीदना आसान लगता है। लेकिन जब कई ईएमआई एक साथ हो जाती हैं, क्रेडिट कार्ड पर ब्याज दरें बहुत ज्यादा होती हैं और आप सिर्फ दिखावे के लिए उधार के पैसे पर जीते हैं, तो इसका नुकसान सिर्फ वित्तीय नहीं होता। इससे तनाव होता है, आप कमजोर महसूस करते हैं, और आपको भविष्य धुंधला दिखाई देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.