फ्लाइट कैंसिल हो या देरी से उड़े, ट्रैवल इंश्योरेंस रखेगा टेंशन फ्री, मात्र 200 रुपये में मिलेंगी 5000 जितनी सुविधाएं
Updated on
20-07-2024 02:08 PM
नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई गड़बड़ी से भारत समेत दुनियाभर के एयरपोर्ट पर फ्लाइट का असर पड़ा है। काफी फ्लाइट उड़ान ही नहीं भर पाईं। इससे एयरलाइंस को फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ीं। यात्री एयरपोर्ट पर इधर-उधर भटकते नजर आए। वहीं, दूसरी ओर यात्रियों को अपनी फ्लाइट शेड्यूल करने और रिफंड लेने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में ट्रैवल इंश्योरेंस काफी काम आता है। ये इंश्योरेंस डोमेस्टिक और इंटरनेशनल, दोनों तरह की फ्लाइट के लिए होते हैं। एयर टिकट के मुकाबले ये काफी सस्ते होते हैं और उन्हें ऑनलाइन लिया जा सकता है। ये काफी कम कीमत पर मिल जाते हैं।
ट्रैवल इंश्योरेंस उस समय काफी काम आते हैं जब किसी भी वजह से फ्लाइट कैंसिल हो जाती है या देरी से उड़ान भरती है। वजह बारिश, भूकंप, कोहरा आदि कुछ भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में इंश्योरेंस कंपनियां यात्री को होटल में रुकने से लेकर कैब और खाने तक की सुविधाएं देती हैं। हालांकि ऐसी स्थिति में एयरलाइंस कंपनियां भी यात्रियों को रहने, खाने-पीने आदि की सुविधाएं देती हैं। ट्रैवल इंश्योरेंस में मिलने वाली सुविधाएं एयरलाइंस की ओर से मिलने वाली सुविधाओं से अलग होती हैं।
एयरलाइंस कंपनियों की सुविधाओं में कमी की मिलती हैं शिकायत हर एयरलाइंस कंपनी नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों के अनुसार काम करती है। फ्लाइट के देरी से उड़ने या रद्द होने की स्थिति में फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को खाने से लेकर उन्हें आराम करने के लिए जगह देने तक की जिम्मेदारी उस एयरलाइंस कंपनी की होती है जिस एयरलाइंस से यात्री उड़ान भरने वाले होते हैं। लेकिन समय-समय पर एयरलाइंस कंपनियों की ओर से इन सुविधाएं के न मिलने की भी शिकायतें आती रहती हैं। ऐसे में ट्रैवल इंश्योरेंस काफी काम आ सकता है।
कितना आता है इंश्योरेंस का खर्चा? डोमेस्टिक यानी भारत में ही यात्रा करने के मामले में ट्रैवल इंश्योरेंस का खर्च 100 रुपये से 800 रुपये प्रति यात्री होता है। यह खर्च एक तरफ की यात्रा के लिए है। वहीं इंटरनेशनल मामले में इंश्योरेंस का खर्च अलग-अलग देश के हिसाब से अलग-अलग होता है। यह खर्च 5 हजार रुपये तक हो सकता है। अगर आप डोमेस्टिक ट्रैवल इंश्योरेंस लेते हैं तो यह इंश्योरेंस 200 रुपये में मिल जाता है तो आपको 5 हजार या इससे ज्यादा रुपये तक की सुविधाएं ले सकते हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…