Select Date:

T20 World Cup 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी कौन सी चार टीमें सौरव गांगुली ने बताया अपना प्रिडिक्शन

Updated on 23-10-2022 05:42 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 का घमासान शुरू हो चुका है। सुपर-12 के पहले ही मैच में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों से हराया। टी20 वर्ल्ड कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है और मेजबान टीम ही डिफेंडिंग चैंपियन भी है। टी20 वर्ल्ड कप में कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल तक का सफर तय करेंगी, इसको लेकर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपना प्रिडिक्शन शेयर किया है। गांगुली ने टॉप-4 टीमों की लिस्ट में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान को जगह नहीं दी है।

टीम इंडिया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी। गांगुली ने कहा कि बीती बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इंडिया टुडे पर कहा, 'जो पहले हो चुका है, उस पर बात करने का कोई फायदा नहीं है। टीम इंडिया खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। वर्ल्ड कप में जंग बिल्कुल अलग होती है। जो भी टीम उन दो-तीन सप्ताह में अच्छा क्रिकेट खेलती है, वह जीतती है। देखिए अभी कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन हमारी टीम अच्छी है।'

गांगुली ने कहा, 'हमारी टीम में बड़े शॉट लगाने वाले खिलाड़ी हैं। टी20 फॉर्मेट में फॉर्म उन कुछ घंटों में बहुत अहम हो जाती है।' गांगुली से जब टॉप-4 टीमें चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने जवाब में कहा, 'मैं भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को चुनूंगा। दक्षिण अफ्रीका अच्छी बॉलिंग साइड है और ऑस्ट्रेलिया में इस फैक्टर से असर पड़ता है।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
 18 July 2026
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
 18 July 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
Advt.