Select Date:

कौन सा तेल लगाती हो और चूम लिया सिर... लड़कियों से गंदी हरकत करने वाले डेप्युटी कलेक्टर पर FIR

Updated on 11-07-2023 12:54 PM
 झाबुआ जिले के डेप्युटी कलेक्टर सुनील कुमार झा (Jhabua deputy collector sunil kumar jha news) पर FIR दर्ज हुई है, झा पर नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप है। दरअसल, आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे डेप्युटी कलेक्टर ने कन्या आश्रम की नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अधीक्षिका की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़, पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, पूरा मामला झाबुआ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार को डेप्युटी कलेक्टर सुनील कुमार झा नवीन अजजा कन्या आश्रम झाबुआ में आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान छात्रावास के सभी कमरों का निरीक्षण किया। वहीं, एक कमरे में रहने वाली नाबालिग छात्राओं के साथ उन्होंने अश्लील हरकतें की, बच्चियों ने डेप्युटी कलेक्टर पर बेड टच, छेड़छाड़ के आरोप लगाए। बच्चियों ने पूरे मामले की शिकायत हॉस्टल की दीदियों से की।

इसके बाद अधीक्षिका के साथ छात्राओं ने सोमवार को थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, छात्राओं की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 354 (A), IPC 11/12 पाक्सो एक्ट 3(1)W (i) (ii) Sc/St Act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, मामला सामने आने के बाद संभाग आयुक्त ने उन्हें निलंबित कर दिया है।


बालों को सूंघा

पुलिस के अनुसार एसडीएम सुनील कुमार झा रविवार को अनुसूचित जनजाति कन्या आश्रम झाबुआ हॉस्टल में आकस्मिक निरीक्षण करने गए थे। वहां जाते ही उन्होंने छात्रावास अधीक्षका को कक्ष से बाहर जाने के लिए कह दिया। इसके बाद वे एक नाबालिग छात्रा के कंधे पर हाथ रखकर पूछा कि नाश्ता दोनों समय मिलता है। छात्रा ने हां में जवाब दिया।

इसके बाद एक अन्य छात्रा बाथरूम से नहाकर कक्ष में आई तो एसडीएम उसके पास चले गए और उसे पलंग पर बैठने को कहा। फिर खुद भी पलंग पर उसके पास बैठ गए, उसके बालों को सूंघ कर पूछा कि कौन सा ऑयल लगाती हो, छात्रा ने जवाब दिया कि आंवले का तेल लगाती हूं। एसडीएम ने छात्रा का माथा चूम लिया और पूछा कि मैं कैसा दिखता हूं। अच्छा या बहुत अच्छा।


इंदौर संभाग आयुक्त ने किया निलंबित

इंदौर संभाग आयुक्त पवन शर्मा ने डेप्युटी कलेक्टर को निलंबित कर दिया है। झा को निलंबित कर बुरहानपुर अटैच किया गया है। सस्पेंशन ऑर्डर में गलत हरकत, अश्लील हरकत का भी जिक्र किया गया है। गौरतलब है कि एसडीएम सुनील कुमार झा 2 साल से झाबुआ में पदस्थ थे, इसके पहले वह इंदौर में पदस्थ थे। यहां भी उनके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायतें सामने आई थी, जिसके कारण उन्हें इंदौर से हटाया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
 30 July 2026
ग्वालियर: मध्य प्रदेश में ऑक्सीटोसिन के अवैध इस्तेमाल और बिक्री को रोकने के लिए 13 साल पहले दिए गए निर्देशों पर अमल न होने का मामला अब तूल पकड़ चुका…
 30 July 2026
शिवसागर: असम के शिवसागर जिले में दिखो नदी का रौद्र रूप देखने के मिला है। इस नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने एक पूरे गांव को महज एक घंटे के…
 30 July 2026
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
 30 July 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
 30 July 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
 30 July 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
 28 July 2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…
Advt.