आज Exide Industries और Info Edge सहित किन शेयरों में बिकवाली, कहां खरीदारी के मौके
Updated on
09-04-2024 03:10 PM
नई दिल्ली: विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच निवेशकों ने बीते रोज शेयरों में चौतरफा लिवाली की। इससे सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गए। बंबई शेयर बाजार (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 494.28 अंक उछल गया। यह संवेदी सूचकांक 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ नए रिकॉर्ड स्तर 74742.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 621.08 अंक तक चढ़कर रिकॉर्ड 74,869.30 अंक के स्तर पर चला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 152.60 अंक यानी 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ 22666.30 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 183.6 अंक उछलकर अपने अब तक के ऊंचे स्तर 22697.30 अंक तक चला गया था।
सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड प्रमुख रूप से फायदे में रहे। दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाली कंपनियों में नेस्ले, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इन्फोसिस शामिल थीं।
इन शेयरों में दिख रही तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने किसी भी शेयर पर तेजी का रुख नहीं दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है। हालांकि, BEL, HAL, PNB, Canara Bank, Indus Towers, M&M और NALCO मुनाफा करा सकते हैं।
इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत
एमएसीडी (MACD) ने Exide Industries, Info Edge, PNC Infratech, AmaraRaja Batteries, Sundaram Finance और Nykaa के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।
इन शेयरों में दिख रही खरीदारी
जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Eicher Motors, Maruti Suzuki, M&M, NTPC, Shriram Finance और Tata Steel शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…