जिसे टीम इंडिया ने मान लिया खत्म, उसने गेंद से आग लगा दी है, भुवी के स्विंग से हैरत में सिलेक्टर!
Updated on
30-11-2023 02:10 PM
चण्डीगढ़: एक समय था जब भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया के स्विंग का सुल्तान कहा जाता था, लेकिन कुछ समय के लिए उनका फॉर्म क्या बिगड़ा सिलेक्टर ने उन्हें मानों भुला ही दिया है। नेशनल टीम के लिए भुवी की फिलहाल कोई चर्चा नहीं हो रही है। इसके बावजूद टीम इंडिया का यह चैंपियन चुप-चाप वापसी के लिए पसीना बहा रहा है और उनकी मेहनत रंग भी ला रही है। विजय हजारे ट्रॉफी में भुवनेश्वर कुमार अपनी स्विंग और धार से आग लगा रहे हैं।
गुजरात के खिलाफ चण्डीगढ़ में खेले गए मुकाबले में भुवी ने 10 ओवर में सिर्फ 47 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। हालांकि उनकी टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा जिसके कारण गुजरात की टीम 5 विकेट से मैच जीत गई, लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने जिस तरह की गेंदबाजी की उसकी एक अलग ही छाप दिखी।
यही कारण है कि जिस भुवनेश्वर कुमार को लेकर कहा जाने लगा कि वह अब खतम हो गए हैं और उनकी गेंदबाजी में वह बात नहीं रह गई है जो पहले हुआ करती थी, लेकिन सफेद गेंद क्रिकेट में वह भुवी अब भी चमक रहे हैं और बल्लेबाजों के लिए काल बने हुए हैं।
गुजरात ने जीता मुकाबला
विजय हजारे ट्रॉफी राउंड-4 ग्रुप डी मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 232 रन ही बना सकी थी। टीम के लिए सबसे अधिक ध्रुव जुरैल ने 77 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सौरव कुमार 43 और स्वातिक चिकारा ने 33 रनों का योगदान दिया।
उत्तर प्रदेश के इस स्कोर के जवाब में उर्विल और क्षितिज पटेल की दमदार अर्धशतकीय पारी से सिर्फ 37.4 ओवर में ही गुजरात की टीम ने 5 विकेट खोकर 233 रन बना लिए। उर्विल 83 गेंद में 86 रनों की पारी खेली। इसके अलावा क्षितिज पटेल 99 गेंद में 86 रन बनाकर नाबाद रहे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…