उधर फोन पर ट्रंप-मोदी की बात, इधर आ गई अमेरिका से बड़ी खबर, भारत के साथ होंगी कई महाडील
Updated on
15-04-2026 01:11 PM
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका आने वाले दिनों और हफ्तों में ऊर्जा क्षेत्र सहित कई बड़े समझौतों को अंतिम रूप दे सकते हैं। यह दोनों देशों के बीच संबंधों में और तेजी आने का संकेत है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने मंगलवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के हवाले से यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को हुई 40 मिनट की फोन बातचीत के बाद सामने आया है। इस साल की शुरुआत में पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी बातचीत थी।
इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा
ट्रंप और मोदी ने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर भी चर्चा की। दोनों ने इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहने के साथ सुरक्षित भी रहे। यह ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के लिए एक अहम रास्ता है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की... और अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'
अधिकारियों के अनुसार, यह बातचीत दोनों देशों के बीच लगातार बनी रणनीतिक तालमेल को दिखाती है। खासकर ऐसे समय में जब मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल है।
ऊर्जा क्षेत्र में हो सकते हैं ज्यादातर समझौते
राजदूत गोर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध मजबूत आधार पर टिके हुए हैं। दोनों पक्ष महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। जिन समझौतों विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र में होने की उम्मीद है, वे आर्थिक और रणनीतिक हितों के लिए अहम है। इनसे केंद्रीय महत्व रखने वाले क्षेत्रों में आपसी जुड़ाव और गहरा हो सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने बातचीत के दौरान एक पर्सनल मैसेज भी दिया। उन्होंने मोदी से कहा, 'मैं बस आपको यह बताना चाहता हूं कि हम सभी आपसे बहुत प्यार करते हैं।' यह बात दोनों नेताओं के बीच मौजूद गर्मजोशी भरे तालमेल को दिखाती है।
यह नई बातचीत पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच हुई है। इसमें दोनों देशों ने वैश्विक ऊर्जा मार्गों में स्थिरता बनाए रखने और लगातार आर्थिक सहयोग जारी रखने पर जोर दिया है।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…