बल्लेबाजों का बवंडर या गेंदबाजों का कोहराम, देखिए चेन्नई की पिच और मौसम का हाल
Updated on
10-05-2023 08:30 PM
चेन्नई: आईपीएल में अब प्लेऑफ के लिए रस्साकशी तेज हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स आत्मविश्वास से भरी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आज एक और जीत के साथ अपनी स्थिति पुख्ता करना चाहेगी। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर चेन्नई जीत की राह पर लौटी है और टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में जूझती नजर आई दिल्ली को हराकर वह दो अंक और लेना चाहेगी। चेन्नई ने शनिवार को कम स्कोर वाले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया जिसमें उसके गेंदबाजों, खासकर मथिषा पथिराना की भूमिका अहम रही।
चेन्नई ने रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे और शिवम दुबे की पारियों के दम पर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। अजिंक्य रहाणे भी अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन मध्यक्रम ज्यादा सफल नहीं रहा है। अंबाति रायुडू और रविंद्र जडेजा बैट से योगदान नहीं दे पा रहे हैं। तुषार देशपांडे ने 19 विकेट जरूर लिए हैं लेकिन उनकी इकॉनमी 10 से अधिक है जिससे चेन्नई को कई बार नुकसान हुआ है। जडेजा गेंदबाजी में बेहतर रहे हैं। वहीं पथिराना अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे।
वॉर्नर-सॉल्ट से चाहिए अच्छी शुरुआत दिल्ली के अधिकतर बल्लेबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके हैं। हालांकि, फिल सॉल्ट ने पिछले मैच में जिस तरह की पारी खेली है उसके बाद उनसे उम्मीदें बढ़ गई हैं। वह एक मैच विनर के तौर पर उभरे हैं। कप्तान डेविड वॉर्नर चिर परिचित फॉर्म में नहीं हैं जबकि मिचेल मार्श और रोवमन पॉवेल भी कुछ खास नहीं कर सके हैं। वॉर्नर-सॉल्ट से टीम को अच्छी शुरुआत चाहिए होगी।
एमए. चिदंबरम स्टेडियम की पिच और चेन्नई का वेदर रिपोट
एम चिन्नास्वामी की पिच पर इस साल जो पांच मुकाबले हुए हैं उसमें आखिरी तीन में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत है। यहां 200 रन का भी स्कोर आसानी से हासिल हुआ है तो पिछले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम 139 रन ही बना सकी। पिछले तीन दिनों से चेन्नई में आसमान में बादल छाए रहे हैं। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…