Select Date:

कौन हैं अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह? जिनके आगे पस्त हुआ स्पेन, भारत को दिलाई पहली जीत

Updated on 14-01-2023 06:33 PM
राउरकेला: एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने स्पेन को 2-0 से हराकर धमाकेदार शुरुआत की है। टीम इंडिया के लिए इस मैच में सबसे पहला गोल भारत के लिए अमित रोहिदास ने किया। अमित ने खेल के पहले क्वार्टर के 12वें मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 से आगे आगे कर दिया। इसके बाद रही सही कसर हार्दिक सिंह ने पूरी कर दी। मैच का दूसरा हार्दिक सिंह के नाम रहा जिन्होंने दूसरे क्वार्टर के 26वें मिनट में दागा। ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया को विश्व कप के पहले मैच में जीत दिलाने वाले अमित और हार्दिक सिंह के बारे में।
जबांज डिफेंडर हैं अमित रोहिदास
    हरमनप्रीत की कप्तानी में विश्व खेलने उतरी भारतीय टीम में अमित रोहिदास उप कप्तान हैं। अमित को लेकर इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम में उनका कितना बड़ा कद है। अमित भारतीय हॉकी टीम के एक शानदार डिफेंडर हैं। अमित रोहिदास ने साल 2013 में भारत के सीनियर टीम में डेब्यू किया था। उसके बाद से वे लगातार अपने खेल से सबको प्रभावित किया है। अमित रोहिदास भारतीय हॉकी टीम में डिफेंडर के मजबूत स्तंभ बन गए हैं।
    अमित रोहिदास ओडिशा के सुंदरगढ़ से आते हैं जहां भारत के दिग्गज खिलाड़ी दिलीप तिर्की हैं। उन्हीं को देखकर रोहित ने हॉकी शुरुआत की थी। 11 साल की उम्र में अमित ने हॉकी में अपनी प्रतिभा को निखारने की शुरुआत की। लगातार कड़ी मेहनत का नतीजा आया और उनका चयन 2009 में जूनियर नेशनल एशिया कप की टीम में हुआ। एशिया कप म्यांमार में खेला गया था और इस यहां उन्हें उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इसके बाद उन्हें 2013 में उन्हें अंडर 21 टीम में शामिल किया गया और यहां से उन्होंने सीनियर टीम में अपनी जगह बनाई।

    सीनियर टीम में डेब्यू के बाद उनका खेल धारदार नहीं रहा और इस बीच वह टीम कई दफा बाहर भी रहे। इसके बाद उन्हें 2017 में एक बड़ा मौका मिला। इसके बाद से वह लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करते रहे और अपने ओलिंपिक डेब्यू में ही ब्रॉन्ज मेडलिस्ट टीम के सदस्य बनने का गौरव हासिल किया।

    भारत के लिए पहला विश्व कप खेल रहे हैं हार्दिक

    24 साल के हार्दिक भारत के लिए अपना पहला विश्व कप खेल रहे हैं। इससे पहले वह भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक में बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लिए थे। हार्दिक एक ऐसी जगह से आते हैं जहां मिट्टी में ही हॉकी खुशबू बसती है। एक समय ऐसा भी था कि जब हार्दिक ने हॉकी को छोड़ने का फैसला कर लिया था लेकिन उन्होंने अपने करीबी रिश्तेदार और पूर्व ड्रैग फील्डर जुगराज सिंह की बात मानते हुए उन्होंने इस खेल में बने रहने का फैसला किया।
    हार्दिक जन्म पंजाब के जालंधर में खुसरोपुर गांव में हुआ है और यहां हॉकी खूब प्रचलित है। यही कारण है कि हार्दिक अपनी कड़ी मेहनत और लगन से आज भारत के विश्व कप टीम में हैं। ऐसे में जिस तरह से उन्होंने शुरुआती मैच में स्पेन के खिलाफ टीम के लिए गोल किया है, उम्मीद की जा सकती है कि वह आगे मैचों में भी भारत के लिए कारगार होंगे।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     21 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…
     21 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 और वनडे सीरीज के हर मुकाबले में नजर…
     20 July 2026
    फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में जहां एक तरफ विजेता टीमों का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज होता है, वहीं दूसरी तरफ उन टीमों का दर्द भी कम नहीं होता…
     20 July 2026
    नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने निको विलियम्स को 74वें में मैदान पर उतारा। वह स्टार्टिंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। विंगर की भूमिका में…
     20 July 2026
    लंदन: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में भले ही भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन हिटमैन रोहित शर्मा के अद्भुत…
     20 July 2026
    लंदन: लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, रोहित शर्मा बेहतरीन लय में…
     20 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म हो गया है। टी20 सीरीज में 4-0 से हारने के बाद टीम इंडिया वनडे सीरीज को भी नहीं जीत पाई। पहले मैच…
    Advt.