Select Date:

पूरे मैच में 20 रन बनाने वाले ऋषभ पंत ने किसे ठहराया हार का कारण? भारतीय फैंस सह नहीं पाएंगे ये बयान

Updated on 26-11-2025 01:58 PM
गुवाहाटी: ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर के 6 विकेट की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को दूसरे टेस्ट मैच में भारत को 408 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने दो मैचों की सीरीज के लिए 2-0 से अपने नाम कर लिया। यह हार भारत के टेस्ट इतिहास में एक और शर्मनाक अध्याय है क्योंकि रन के लिहाज से यह उनकी सबसे बड़ी हार है। भारत के सामने 549 रन का असंभव लक्ष्य था और उसकी पूरी टीम मैच के पांचवें और अंतिम दिन 140 रन पर आउट हो गई।

हार के बाद ऋषभ पंत ने क्या कहा?

टीम इंडिया की हार के बाद पहली बार कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत ने निराशा जाहिर की। उन्होंने मैच के बाद कहा, 'यह थोड़ा निराशाजनक है। एक टीम के तौर पर हमें बेहतर होने की जरूरत है। हमें विरोधी टीम को क्रेडिट देना होगा। हमें सीख लेकर एक टीम के तौर पर टिके रहने की जरूरत है। उन्होंने सीरीज में दबदबा बनाया लेकिन साथ ही, आप क्रेडिट को हल्के में नहीं ले सकते। हमें अपनी सोच को लेकर साफ होना था।'
ऋषभ पंत ने आगे कहा- भविष्य में हमें इससे सीखना होगा और बेहतर होना होगा। उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला, क्रिकेट की मांग है कि आपको एक टीम के तौर पर इसका फायदा उठाना होगा। हमने ऐसा नहीं किया और इसकी वजह से हम पूरी सीरीज हार गए। पॉजिटिव बात यह होगी कि हम अपने प्लान पर ध्यान देंगे और यही हम इस सीरीज से सीखेंगे।

ऋषभ पंत ने सिर्फ 20 रन बनाए

कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला इस मुकाबले में पूरी तरह शांत रहा। उन्होंने सिर्फ 20 रन बनाए। पहली पारी में उन्होंने गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर विकेट फेंक दिया। वहां से टीम इंडिया पूरी तरह बैकफुट पर आ गई। दूसरी पारी में भी पंत कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने केशव महाराज की गेंद पर चौका और छक्का लगाया लेकिन जल्द ही आउट हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.