किसके पास हाइएस्ट पर्स, कितने प्लेयर्स पर लगेगी बोली, कब शुरू होगी नीलामी... जानें WPL Auction 2024 से जुड़ी सभी खास बातें
Updated on
09-12-2023 01:51 PM
मुंबई: पिछले सीजन में अंतिम स्थान पर रहने वाली गुजरात जायंट्स विमिंस प्रीमियर लीग (WPL) की आज होने वाली नीलामी में अगले सीजन के लिए अपनी टीम की कमियों को दूर करना चाहेगी। इसके लिए उसके पास अन्य चार टीमों की तुलना में सबसे ज्यादा राशि होगी। गुजरात जायंट्स मार्च में हुए शुरुआती सीजन में पांचवें और अंतिम स्थान पर रही थी, जबकि एक अन्य ‘हाई प्रोफाइल’ टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर चौथे स्थान पर रही थी।
कुल 165 खिलाड़ियों की नीलामी में अन्य फ्रेंचाइजी भी अपनी-अपनी टीम को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगी। कुल 30 स्थानों (9 विदेशी खिलाड़ियों) के लिए होने वाली डब्ल्यूपीएल के ‘मिनी ऑक्शन’ में 104 भारतीय और 61 विदेशी खिलाड़ी होंगी। नीलामी में 56 ‘कैप्ड’ और 109 ‘अनकैप्ड’ (जिसने कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) खिलाड़ी होंगी।
हाइएस्ट रिजर्व प्राइस: डब्ल्यूपीएल के दूसरे सीजन का आयोजन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से पहले फरवरी-मार्च में होने की संभावना है। शुरुआती सीजन में यह एक शहर में खेला गया था जबकि 2024 का विमेंस प्रीमियर लीग मुंबई और बेंगलुरु में होगा। वेस्टइंडीज की डियांड्रा डॉटिन को मेडिकल आधार पर शुरुआती सीजन के शुरू होने से पहले ही विवादास्पद तरीके से गुजरात जायंट्स से बाहर कर दिया गया था। दो खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये के हाईएस्ट ‘रिजर्व प्राइस’ में रखा गया है जिसमें से एक डियांड्रा हैं और दूसरी आयरिश-ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर किम गार्थ हैं।
ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर अनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वारेहैम शुरुआती चरण में खेली थीं जिनका ‘बेस प्राइस’ 40 लाख रुपये है। साउथ अफ्रीका की शबनीम इस्माइल और इंग्लैंड की विकेटकीपर बैटर एमी जोंस का भी बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। भारत की अनुभवी क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति, पूनम राउत, सुषमा वर्मा, एकता बिष्ट, गौहर सुल्ताना और मोना मेशराम का बेस प्राइस 30 लाख रुपये है।
सबसे बड़ा पर्स नीलामी में गुजरात जायंट्स के पास 5.95 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा राशि मौजूद है और उसे अपनी टीम को तैयार करने में 10 नई खिलाड़ियों को चुनना होगा। टीम का पहला सत्र काफी खराब रहा जिसमें ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पहले ही मैच में चोटिल होने के बाद बाहर हो गई थीं जिससे भारत की स्नेह राणा ने सत्र के ज्यादातर हिस्से में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी। पिछले साल फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स एक तेज गेंदबाज को शामिल कर सकती है, क्योंकि उसने असोसिएट देश अमेरिका की एकमात्र खिलाड़ी तारा नौरिस को ‘रिलीज’ कर दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स के पास 2.25 करोड़ रुपये की राशि है और वह अधिकतम तीन खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है जिसमें से एक विदेशी हो। यूपी वॉरियर्स के पास चार करोड़ रुपये हैं जिसे पांच स्थान भरने हैं जिसमें से एक विदेशी खिलाड़ी का है। चैंपियन मुंबई इंडियंस को भी पांच खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना है जिसमें से एक विदेशी खिलाड़ी होंगी। मुंबई इंडियंस के पास 2.1 करोड़ रुपये की राशि है और उसकी ‘कोर टीम’ बरकरार है।
ऑक्शन से जुड़ी खास बातें
165 प्लेयर्स पर होगी नीलामी के लिए उपलब्ध 30 स्थानों के लिए
104 क्रिकेटर्स इनमें भारतीय जबकि 61 विदेशी शामिल होंगे
15 असोसिएट देशों के प्लेयर्स भी हैं कुल 61 विदेशी खिलाड़ियों में
56 कैप्ड जबकि 109 अनकैप्ड प्लेयर्स होंगी ऑक्शन में शामिल
5.95 करोड़ रुपये के साथ गुजरात जायंट्स के पास सबसे बड़ी राशि
टेलिकास्ट: दोपहर 3:00 बजे से स्पोर्ट्स18 नेटवर्क और जियो सिनेमा पर लाइव
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…