नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 22 सितंबर शुक्रवार से होने वाला है। सीरीज का पहला मैच मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। बीसीसीआई ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था।