ऐसे कौन मारता है छक्का! धोनी का गगनचुंबी छक्का देख बौखलाए मार्क वुड, गंभीर का ऐसा रिएक्शन
Updated on
04-04-2023 08:27 PM
चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल 2023 आखिरी सीजन हो सकता है। लेकिन उनकी फिटनेस और पावर हिटिंग को देखकर ऐसा लग रहा है वह सालों साल खेल सकते हैं। माही के मॉन्स्टर्स सिक्स का आज भी कोई जवाब नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बीते सोमवार को खेले गए मुकाबले में थाला ने चाहे सिर्फ 3 गेंद खेली हों, लेकिन उन तीन गेंदों में ही धोनी ने चेपॉक में आए दर्शकों के पैसे वसूल कर दिए। धोनी ने 3 में से 2 गेंद पर छक्के जड़े और फिर तीसरी गेंद पर आउट हो गए। धोनी द्वारा लगाए गए दो छक्के ऐसे थे कि उन्होंने महफिल लूट ली। हालांकि विपक्षी टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए वह इतना सुखद नहीं था।
दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स की पारी का आखिरी ओवर एलएसजी की ओर से इन फॉर्म गेंदबाज मार्क वुड डाल रहे थे। उनके ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर धोनी ने जब छक्का लगाया तो वुड के होश उड़ गए थे। इतना ही नहीं बल्कि लखनऊ के डग आउट में बैठे मेंटर गौतम गंभीर के चेहरे के भी रंग उड़ गए थे। गौरतलब है कि गंभीर और वुड के रिएक्शन कैमरा में कैद हो गए। ऐसे में अब दोनों खिलाड़ियों के रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
चेन्नई ने सिर्फ 12 रन से जीता मैच
कहने को तो माही ने सिर्फ मैच में 2 छक्के ही लगाए थे, लेकिन अंत में वो ही दोनों छक्के चेन्नई और लखनऊ के बीच जीत और हार का फासला बने। बता दें कि चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बोर्ड पर लगाए थे। लखनऊ के सामने 218 रन का बड़ा लक्ष्य था, जिसको हासिल करने से जायंट्स 12 रन से चूक गए।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…