भारत में अपने नाना का उपनाम कौन लगाता है... पीएम मोदी के नेहरू सरनेम वाले बयान पर बोली कांग्रेस
Updated on
11-02-2023 06:35 PM
नई दिल्ली: कांग्रेस ने गांधी परिवार की ओर से अपने नाम के साथ नेहरू उपनाम नहीं लगाने से जुड़ी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को पलटवार किया। कांग्रेस ने कहा कि ऐसी बातें वही व्यक्ति करेगा जिसे भारत की संस्कृति की समझ नहीं है। पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने सवाल किया कि भारत में कौन व्यक्ति अपने नाम के साथ नाना का उपनाम लगाता है?
कांग्रेस के महासचिव सुरजेवाला ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘भारत की संस्कृति को नहीं समझने वाला व्यक्ति ही ऐसी बात कर सकता है जो प्रधानमंत्री ने की है। इस देश में अपने नाना का उपनाम कौन लगाता है?' सुरजेवाला ने आगे कहा, ‘अगर मोदी अपने देश की संस्कृति के बारे में जानकारी नहीं है तो फिर से देश को भगवान ही बचाए।’
प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें यह बात समझ नहीं आती कि उनकी पीढ़ी का कोई व्यक्ति नेहरू उपनाम रखने से डरता क्यों है? उन्होंने कहा था, ‘क्या शर्मिंदगी है उपनाम रखने में? इतना बड़ा महान व्यक्तित्व अगर आपको मंजूर नहीं है... परिवार को मंजूर नहीं है... और हमारा हिसाब मांगते रहते हो।’
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…