कौन हैं 18 साल के जॉयदेब देब, जिसके आगे चेतेश्वर पुजारा के दिग्गजों ने घुटने टेक दिए
Updated on
28-11-2023 03:03 PM
बेंगलुरु: अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की मौजूदगी के बाद भी गत चैंपियन सौराष्ट्र को विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में सोमवार को त्रिपुरा के खिलाफ 148 रन के बड़े अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा। गणेश सतीश (74 गेंद में 71) सुदीप चटर्जी (93 गेंद में 61 रन) और बिक्रम कुमार दास (76 गेंद में 59 रन) की अर्धशतकीय पारियों से त्रिपुरा ने आठ विकेट पर 258 रन बनाने के बाद जॉयदेब देब (15 रन पर पांच) की शानदार गेंदबाजी से सौराष्ट्र की पारी को 31.4 ओवर में महज 110 रन पर समेट दिया।
अनुभवी बाएं हाथ के गेंदबाज जयदेव उनादकट ने सौराष्ट्र के लिए 35 रन देकर पांच विकेट चटकाए पर टीम को इसका कोई फायदा नहीं हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र को तेज गेंदबाज मूरा सिंह ने दो और राणा सिंह ने शुरुआत में बडे झटके दिए, जिससे महज 13 रन के स्कोर तक हार्विक देसाई, शेल्डन जैक्सन और चिराग जानी पवेलियन लौट गए। पुजारा (24) और अर्पित वासवडा (16) ने चौथे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी कराने की कोशिश की।
बिक्रम देबनाथ ने पुजारा को पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद टीम की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 18 साल के जॉयदेब ने विश्वराज जडेजा (4) को बोल्ड किया तो प्रेरक मांकड़ (21) को मुरासिंह के हाथों लपकवाया। धर्मेंद्रसिंह जडेजा (11) को LBW करते हुए अपना तीसरा विकेट झटका तो पर्थ भट (21) और जयदेव उनादकट को भी चलता किया। इस तरह इस युवा गेंदबाज ने सिर्फ 15 रन देकर 5 विकेट झटकते हुए चेतेश्वर पुजारा के चैंपियनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
जॉयदेब देब अपने करियर का सिर्फ दूसरा लिस्ट ए मैच खेल रहे थे। उन्होंने इससे पहले सिक्किम के खिलाफ 12 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था। माना जा रहा है कि इस पेसर पर इस बार आईपीएल ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। उम्मीद की जा रही है कि वह भारत के लिए भी भविष्य के बड़े गेंदबाज साबित हो सकते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा देखने को मिला है कि खिलाड़ी वन डे वंडर भी साबित होता है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…