Select Date:

कौन हैं अजय मंडल, जिसे रविंद्र जडेजा ने गिफ्ट किया विनिंग चौका वाला बैट

Updated on 01-06-2023 07:18 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में आखिरी गेंद पर चौका लगाकर सीएसके को जीत दिलाने वाले रविंद्र जडेजा ने अपने उस बैट को गिफ्ट कर दिया है। जडेजा ने वह बैट सीएसके के ही अपने साथी खिलाड़ी अजय मंडल को दिया। घरेलू क्रिकेट में छत्तीसगढ़ के लिए खेलने वाले अजय मंडल को सीएसके ने अपनी टीम के लिए खरीदा था। हालांकि उन्हें फ्रेंचाइजी के लिए एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सका। अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर जडेजा के द्वारा गिफ्ट में दिए करिशमाई बैट की बैट की तस्वीर को शेयर किया है।
बैट की तस्वीर के साथ अजय ने लिखा, मुझे उम्मीद है आप लोग याद रखेंगे। कैसे सर जडेजा ने आखिरी दो गेंद पर 10 बनाकर टीम का फाइनल में जिताया। उसके बाद उन्होंने ये बैट मुझे आशीवार्द के रूप में दिया। चेन्नई सुपर किंग्स का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे मौका दिया ड्रेसिंग रूम साझा करने के लिए। अजय मंडल का यह इंस्टाग्राम स्टोरी अब खूब वायरल हो रहा है और रविंद्र जडेजा की भी जमकर तारीफ की जा रही है।

कौन हैं अजय मंडल
बाएं हाथ के बल्लेबाज अजय घरेलू क्रिकेट में छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हैं। बैटिंग के अलावा अजय पार्ट टाइम स्पिन गेंदबाजी भी शानदार करते हैं। घरेलू क्रिकेट में अजय को 29 फर्स्ट क्लास, 23 लिस्ट ए और 34 टी20 मैचों में खेलने का अनुभव है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अजय ने 1320 रन बनाए हैं जबकि लिस्ट में उन्होंने 375 और टी20 में 246 रन दर्ज है। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होने फर्स्ट क्लास में 103 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं लिस्ट ए में उन्होंने 25 विकेट लिए हैं जबकि टी20 क्रिकेट में उनके नाम 28 विकेट दर्ज है।

5 विकेट से फाइनल जीता था सीएसके
आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला सीएसके ने 5 विकेट से अपने नाम किया। मैच में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। हालांकि बारिश के कारण लक्ष्य को संशोधित कर दिया गया। सीएसके को 15 ओवर में 171 रन बनाने थे जिसे रविंद्र जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर पूरा कर लिया। इस तरह सीएसके पांचवीं बार चैंपियन बनी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.