कौन है आकाश मधवाल... जिन्होंने IPL डेब्यू में लूट ली महफिल, डेथ ओवर में धारदार गेंदबाजी से मचाया बवाल
Updated on
04-05-2023 07:49 PM
मोहाली: आईपीएल 2023 का 46वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को मोहाली में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जोकि बिल्कुल भी असरदार साबित नहीं हुआ। पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 214 रन बोर्ड पर लगा दिए। हालांकि राइली मेरेडिथ के चोटिल होने की वजह से मुंबई ने पंजाब के खिलाफ युवा तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को डेब्यू करने का मौका दिया। गौरतलब है कि 200 रन खाने के बावजूद आकाश मुंबई की इस निराशाजनक गेंदबाजी में छा गए।
आईपीएल डेब्यू में छाए आकाश मधवाल
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में तुज तर्रार गेंदबाजी से सुर्खियां बटोर ली। भले ही पीबीकेएस के खिलाफ आकाश ने 3 ओवर में 37 रन दिए हो। लेकिन उन्होंने डेथ ओवर में अपनी सटीक गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने मधवाल से पहला ओवर पंजाब की पारी के 11वें ओवर में करवाया।
इस ओवर में आकाश काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने इस ओवर में 16 रन खर्च किए। हालांकि इसके बाद उन्होंने डेथ ओवर में अपना असली जादू दिखाया। रोहित ने आकाश से फिर 18वां और 20वां ओवर करवाया। जहां 18वें ओवर में आकाश ने 12 रन दिए तो वहीं आखिरी ओवर में सिर्फ 9 रन लुटाए। टी20 में पारी के आखिरी ओवर में महज 9 रन देना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। आकाश ने इस मैच में चाहे अपनी पहली आईपीएल विकेट नहीं ली हो। लेकिन उन्होंने इस मैच में अपनी काबिलियत को बखूबी साबित किया।
उत्तराखंड से खेलते हैं घरेलू क्रिकेट
मुंबई के लिए नीली जर्सी में कमाल करने वाले आकाश मधवाल डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्तराखंड से खेलते हैं। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में सूर्यकुमार यादव के चोटिल होने के बाद आकाश को अपनी टीम में बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया था। हालांकि उन्हें पिछले सीजन डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। लेकिन इसके बाद आईपीएल 2023 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने इस तेज गेंदबाज को 20 लाख में रिटेन कर लिया था। बता दें कि आकाश का जन्म 25 नवंबर 1993 में रुड़की में हुआ था।
इसके अलावा 29 वर्षीय आकाश के डोमेस्टिक करियर की बात करें तो, उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर का डेब्यू 2019 में किया था। जब से अब तक उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 12 विकेट लिए हैं। इसके अलावा लिस्ट ए में 17 मैच में 18 तो 22 टी20 मैचों में आकाश ने 24 विकेट अपने नाम किए हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…