Select Date:

कौन हैं अवधूत साठे जिनसे 546 करोड़ वसूलेगा सेबी? 3.4 लाख निवेशकों को किया था 'गुमराह'

Updated on 05-12-2025 12:50 PM
नई दिल्ली: सेबी ने फिनइन्फ्लूएंसर अवधूत साठे पर कड़ी कार्रवाई की है। मार्केट रेगुलेटर ने अवधूत साठे और उनकी एकेडमी से 546.2 करोड़ रुपये वसूलने का आदेश दिया है। सेबी ने साथ ही साठे और उनकी अवधूत साठे ट्रेडिंग एकेडमी को बिना रजिस्ट्रेशन के निवेश सलाहकार और रिसर्च एनालिस्ट सेवाएं देने से भी रोक दिया है। साथ ही उन्हें अगले आदेश तक शेयर बाजार में कारोबार करने से भी मना कर दिया गया है।

सेबी ने बताया कि साठे और उनकी एकेडमी ने करीब 3.4 लाख निवेशकों से 601 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटाई थी। उन पर आरोप है कि वे निवेशकों को गलत जानकारी देकर, उन्हें लुभाकर और शेयर बाजार में निवेश करने के लिए उकसा रही थीं। यह सब काम बिना जरूरी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के हो रहा था। हालांकि सेबी ने यह भी कहा कि अगर साठे और उनकी एकेडमी शैक्षिक गतिविधियां चलाना चाहती हैं, तो उन्हें शेयर बाजार के कानूनों का पूरी तरह पालन करना होगा।

निवेशकों से वसूली फीस

सेबी ने अपने 125 पन्नों के आदेश में कहा कि साठे और उनकी एकेडमी शेयर बाजार की शिक्षा के नाम पर बिना रजिस्ट्रेशन के निवेश सलाहकार और रिसर्च एनालिस्ट की सेवाएं दे रही थी। ट्रेनिंग सेशन के दौरान लाइव मार्केट ट्रेडिंग के डेटा का इस्तेमाल किया जा रहा था। सेबी ने यह भी बताया कि साठे और उनकी एकेडमी ने भोले-भाले निवेशकों से भारी फीस वसूली थी।आदेश में कहा गया है कि साठे और उनकी एकेडमी को सोशल मीडिया के जरिए गलत जानकारी देते और प्रचार करते पाया गया। इसका मकसद निवेशकों को शेयर बाजार की गतिविधियों से अवास्तविक रिटर्न दिखाकर लुभाना था। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान सेबी ने साठे और उनकी एकेडमी की गतिविधियों की जांच की। इसमें पाया गया कि वे अपने कोर्स के प्रतिभागियों और निवेशकों के चुनिंदा मुनाफे वाले ट्रेड दिखा रहे थे।

किसने की शिकायत

दावा किया जा रहा था कि उनके कोर्स के प्रतिभागी और निवेशक लगातार ट्रेडिंग से कमा रहे हैं और उनके ट्रेनर शेयर बाजार के विशेषज्ञ हैं। लेकिन सेबी की जांच में पाया गया कि सभी ट्रेनर, कोर्स प्रतिभागी और निवेशक घाटे में थे। मार्च 2024 में सेबी ने साठे और उनकी एकेडमी को चेतावनी दी थी और उन्हें गलत बयानी और चुनिंदा जानकारी देने से बचने को कहा था।

सेबी ने आदेश में कहा कि चेतावनी के बावजूद साठे और उनकी संस्था ने भ्रामक वीडियो दिखाना जारी रखा। सेबी को साठे और उनकी एकेडमी के खिलाफ कुछ शिकायतें भी मिली थीं। अवधूत साठे ट्रेडिंग एकेडमी और अवधूत साठे के विभिन्न प्रोग्रामों की सदस्यता लेने वालों ने शिकायत की थी कि उन्हें भारी नुकसान हुआ। इस बारे में सेबी को सेशन की रिकॉर्डिंग और दूसरे प्रासंगिक दस्तावेज दिए गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
 23 July 2026
नई दिल्‍ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्‍त किया है। अनुराग जैन मध्‍य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
 23 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की तस्करी में हाल में काफी तेजी देखने को मिली है। सरकार ने 12 मई को सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी की…
 22 July 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
 22 July 2026
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
 22 July 2026
नई दिल्ली: निवेशक अक्सर इस ताक में रहते हैं कि कब भाव गिरे तो वे शेयर खरीदें और कब बढ़े तो बेचें। लेकिन आंकड़ों की मानें तो बाजार की इस…
 22 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
 22 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है…
Advt.