कौन है सबसे बड़ी महिला दानवीर
देश के टॉप दानवीरों की सूची में इस साल ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म Zerodha के दोनों को-फाउंडर्स नितिन और निखिल कामत भी शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक कामत बंधुओं ने साल 2023 में 110 करोड़ रुपये का दान दिया है। निखिल कामथ, जिन्होंने इस साल अपनी आधी संपत्ति दान करने के लिए द गिविंग प्लेज पर हस्ताक्षर किए थे, इस लिस्ट में सबसे कम उम्र के दानवीर बने हुए हैं। इन्फोसिस को-फाउंडर समेत 25 नए लोग शामिल हुए हैं। इनमें इंफोसिस के को-फाउंडर K दिनेश, भिलोसा इंडस्ट्रीज के रमेशचंद्र टी जैन एंड फैमिली, एक्सेल के प्रशांत प्रकाश और जोहो कॉर्पोरेशन के वेम्बू राधा शामिल हैं।एलएंडटी के ए एम नाइक 150 करोड़ रुपये के दान के साथ पेशेवरों में सबसे बड़े दानकर्ता रहे। उन्हें दानदाताओं की सूची में 11वां स्थान मिला। हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट में सात महिलाएं भी शामिल हैं। पहले नंबर पर रोहिणी नीलेकणी फिलैंथ्रोपीज की फाउंडर रोहिणी नीलेकणि हैं। उन्होंने पिछले फाइनेंशियल ईयर में 170 करोड़ रुपये का दान दिया। वह ओवरऑल लिस्ट में दसवें नंबर पर हैं। रोहिणी के बाद थर्मैक्स की अनु आगा एंड फैमिली हैं। उन्होंने 23 करोड़ रुपये का दान दिया। USV की लीना गांधी तिवारी ने भी पिछले फाइनेंशियल ईयर में 23 करोड़ रुपये का दान दिया।
