आमने-सामने में कौन किस पर भारी, कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन?
Updated on
07-04-2023 07:45 PM
लखनऊ: आईपीएल में आज दो ऐसी टीम का मुकाबला, जिसमें से एक अपनी पहली जीत की तलाश में है तो दूसरी टीम दूसरी जीत की ओर देख रही है। केएल राहुल वाली लखनऊ सुपरजायंट्स दो में से एक मैच जीती और एक हारी है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद नए कप्तान एडन मार्ककम की वापसी के बाद से अपना खाता खोलने की जुगत में है। मार्करम की अनुपस्थिति में पहले मैच में भुवनेश्वर कुमार की अगुआई में सनराइजर्स को राजस्थान रॉयल्स के हाथों 72 रन से करारी हार झेलनी पड़ी थी। अब अपने कप्तान सहित मार्को यानसेन और हेनरिक क्लासेन के जुड़ने से सनराइजर्स को मजबूती मिली है। चलिए देखते हैं दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
लखनऊ की माथापच्ची टीम के साथ भी साउथ अफ्रीकी ओपनर क्विंटन डिकॉक जुड़ चुके हैं, लेकिन उनके लौटने से टीम कॉम्बिनेशन को लेकर भी माथापच्ची करनी होगी। अभी तक दो मैचों में ओपन करने वाले काइल मेयर्स ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश करके अर्धशतक जड़े हैं। वह अब नंबर-3 पर उतर सकते हैं। कप्तान केएल राहुल की फॉर्म चिंता का विषय है, हालांकि ओपनिंग में पुराने पार्टनर डीकॉक के आने से उन्हें मदद मिल सकती है। वहीं गेंदबाजों में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड और भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई ने अभी तक लखनऊ की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया है।
हैदराबाद की भी टेंशन कम नहीं केएल राहुल की टीम अपनी मजबूत बोलिंग यूनिट के लिए ही पहचानी जाती रही है, लेकिन पिछले मैच में टी नटराजन को छोड़कर उसका कोई भी गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था। अफगानिस्तान के फजलहक फारुकी ने दो विकेट लिए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 41 रन दिए। भुवनेश्वर भी प्रभावित नहीं कर पाए जबकि उमरान मलिक महंगे साबित हुए। स्पिन विभाग में वॉशिंगटन सुंदर और आदिल राशिद भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस मैच में उन्होंने सुधार नहीं किया तो फिर मेयर्स को रोक पाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…