Select Date:

टाटा को संभालने वाली नई पीढ़ी में कौन-कौन? नोएल के इन तीन बच्चों के बारे में जान लीजिए

Updated on 22-05-2024 02:04 PM
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप (Tata Group) ने नई पीढ़ी के हाथ में कमान सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के भाई सौतेले भाई नोएल टाटा के तीन बच्चों को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। 150 अरब डॉलर के टाटा ग्रुप को कंट्रोल करने वाले टाटा ट्रस्ट्स (Tata Trusts) ने नोएल टाटा के तीन बच्चों को अपनी पांच परोपकारी संस्थाओं के बोर्ड में नियुक्त किया है। लिआ (39), माया (36) और नेविल (32) को पांच ट्रस्टों का ट्रस्टी बनाया गया है। ये ट्रस्ट सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट से संबद्ध हैं। इन पांचों ट्रस्टों के पास टाटा संस में हिस्सेदारी है जो टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। नोएल टाटा ग्रुप की कंपनियों ट्रेंट और वोल्टास के चेयरमैन और टाटा ट्रस्ट्स के ट्रस्टी हैं।

यह पहला मौका है जब टाटा परिवार के छह सदस्य ट्रस्टों से सक्रिय रूप से जुड़े हैं। रतन टाटा के छोटे भाई जिमी टाटा सर रतन टाटा ट्रस्ट, बाई हीराबाई जे एन टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन और सार्वजनिक सेवा ट्रस्ट के बोर्ड में हैं। नोएल सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट, सर रतन टाटा ट्रस्ट, जे एन टाटा एंडोमेंट और बाई हीराबाई जे एन टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन से जुड़े हैं। सूत्रों का कहना है कि नई पीढ़ी को छोटे ट्रस्टों में शामिल करने से उन्हें आगे बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार किया जा सकेगा। ये नियुक्तियां 132 साल पुराने ट्रस्ट में बदलाव का भी प्रतीक हैं। टाटा ग्रुप में आमतौर पर अनुभवी लोगों ही ट्रस्टीशिप संभालते रहे हैं। लिआ, माया और नेविल टाटा ग्रुप की विभिन्न ऑपरेटिंग कंपनियों में मैनेजेरियल पोस्ट पर हैं और ट्रस्टीशिप संभालने के बाद भी अपने पद पर बने रहेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.