कौन है भारतीय मूल का पंजाबी मुंडा हरजस सिंह जो ऑस्ट्रेलिया के लिए गर्दा उड़ा रहा है
Updated on
08-02-2024 02:00 PM
नई दिल्ली: आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम की टक्कर 11 फरवरी को भारतीय टीम से फाइनल में होगा। हालांकि उससे पहले ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है, लेकिन पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल पंजाबी मुंडा हरजस सिंह से सावधान रहना होगा। हरजस सिंह अंडर-19 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 मैच खेल चुके हैं।
हालांकि टूर्नामेंट में हरजस सिंह उस तरह से अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं जैसा कि उम्मीद किया जा रहा था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ अगर उन्हें मौका मिला तो उम्मीद है कि वह अपने दमदार खेल से धमाल मचा देगें। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं भारतीय मूल के हरजस सिंह।
हरजस ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहते हैं और उन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत रेवेस्बी वर्कर्स क्रिकेट क्लब से की थी। हरजस ने क्लब क्रिकेट में लगातार बेहतरीन खेल दिखाया, जिसके कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया के अंडर-19 टीम में मौका मिला। वहीं हरजस के पिता ऑस्ट्रेलिया में ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े हैं।
कैसा रहा है हरजस का अंडर-19 विश्व कप में प्रदर्शन
हरजस को ऑस्ट्रेलिया के लिए अंडर-19 विश्व कप में 5 मैचों में खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 42 रन बनाए हैं। हरजस का सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका के खिलाफ 17 रन का रहा है। वहीं 2 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में हरजस ने 16 रन बनाए थे।
कैसा रहा है हरजस का अंडर-19 विश्व कप में प्रदर्शन
हरजस को ऑस्ट्रेलिया के लिए अंडर-19 विश्व कप में 5 मैचों में खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने सिर्फ 42 रन बनाए हैं। हरजस का सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका के खिलाफ 17 रन का रहा है। वहीं 2 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में हरजस ने 16 रन बनाए थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…