Select Date:

जसकीरत सिंह रंगी की मां कौन? अनुराग की बीवी हैं मधुरजीत, फैंस ने AI से मांगी मदद, मां-बेटे को म‍िलाया

Updated on 23-03-2026 03:48 PM
'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है। 4 दिन में इस मूवी ने वर्ल्डवाइड 696 करोड़ का बिजनेस करके इतिहास रचा है और कई बड़ी फिल्मों को धूल भी चटा दी है। रणवीर सिंह, जो भारतीय जासूस के तौर पर पाकिस्तान की ल्यारी में घुसते हैं। वह इस फिल्म के खत्म होते-होते मिशन पूरा करके अपने देश वापस आ जाते हैं लेकिन अपनी मां और बहन से नहीं मिलते। जिस पर लोगों ने सवाल खड़ा किया कि ऐसा उन्होंने क्यों नहीं किया। अब भले आदित्य धर जसकीरत की हैप्पी एंडिंग नहीं कर सके लेकिन AI ने कर दिखाया।

दरअसल 'धुरंधर द रिवेंज' में आर माधवन का किरदार रणवीर सिंह के किरदार को जेल जाने के रास्ते से किडनैप करवा लेते हैं और उन्हें भारतीय एजेंट बनकर पाकिस्तान जाने के लिए ट्रेन्ड करते हैं। उन्हें इस दौरान आश्वासन देते हैं कि सरकार उनकी मां-बहन का पूरा ख्याल रखेगी। इतना ही नहीं, हर महीने उनके खाते में 30 हजार रुपये भी ट्रांसफर करेगी, जो कि समय-समय पर पहुंच भी रहे थे।

'धुरंधर 2' की हैप्पी एंडिंग AI ने करवाई

अब पूरी फिल्म में जहां जसकीरत उर्फ हमजा (रणवीर सिंह) को अपनी मां और बहन की चिंता लगी रही। वहीं, जब मिलने का मौका आया तो वह आधे रास्ते से वापस आ गए। सरदार के रूप में वह अपने गांव पटियाला जाते हैं तो मां, भांजों और बहन को हंसता-खेलता और खुश देखकर भावुक हो जाते हैं। मगर कोई उन्हें नहीं देखता, जो कि अजीब लगता है। खैर। अब यहां आदित्य धर ने कहानी अधूरी छोड़ दी कि एक्टर ने बलिदान देने का फैसला किया इसीलिए वह घर नहीं लौटा। कहां गया, पता नहीं। मगर AI ने इसे साकार किया।

जसकीरत रंगी की हुई मां से मुलाकात

एक यूजर ने एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट किया, जो कि एआई जेनेरेटेड है। इसमें लिखा, 'अगर हैप्पी एंडिंग होती तो क्या होता?' क्लिप में जसकीरत और उनकी मां प्रभनीत कौर भावुक नजर आते हैं। दोनों की आंखें नम होती हैं और एक-दूसरे को थोड़ी देर देखते हैं। एक्टर यहां हाथ हिलाकर उन्हें हाय-हेलो भी बोलते हैं फिर वह अपने बेटे को गले लगा लेती हैं। फिर एक फोटोग्राफर उनकी मां, बहन और दोनों भांजो के साथ फोटो भी क्लिक करते हैं। इस दौरान सभी मुस्कुरा रहे होते हैं।

'धुरंधर 2' में 'हमजा' रणवीर सिंह की मां कौन?

रणवीर सिंह की मां प्रभनीत कौर का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का नाम मधुरजीत सरघी है। उनको ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं मिला लेकिन जितने सेकेंड भी वह रहीं, उन्होंने अपनी चिंता, हाव-भाव और अभिनय से सबका दिल जीत लिया। दर्शकों को भावुक होने पर मजबूर भी किया। इन्होंने आदित्य धर की फिल्म से पहले अग्निपथ', 'केसरी', 'फिराक', 'छपाक', 'मंटो' और 'समर 2007' जैसी मूवीज में दिखाई दे चुकी हैं। ये थिएटर भी करती रहती हैं। उन्होंने कई नाटकों में अहम योगदान दिया है। इनकी शादी 'केसरी' और 'बॉर्डर 2' के डायरेक्टर अनुराग सिंह से हुई है।

मधुरजीत सरघी के पति अनुराग सिंह

मधुरजीत सरघी की मां का नाम तेजिंदर कौर और पिता का नाम हरजीत सिंह था, जो कि पीएचडी स्कॉलर, दूरदर्शन के पूर्व कर्मचारी और पंजाबी फिल्म निर्माता थे। वहीं मां रिटायर्ड प्रोफेसर और लिरिसिस्ट और स्क्रीनराइटर थीं। एक्ट्रेस ने कॉलेज से ही एक्टिंग करनी शुरू कर दी थी। उन्होंने थिएटर को ज्यादा महत्व दिया और फिल्मों में एंट्री की। वह और डायरेक्टर बचपन के दोस्त थे। दोनों की मां, एक ही डिपार्टमेंट में प्रोफेसर थीं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि जब अनुराग तीन साल थे, तब उनका जन्म हुआ था। इतना ही नहीं, डायरेक्टर अपनी मां के साथ तब अस्पताल भी आए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.