Select Date:

कौन हैं कविता जिनसे आज पूछताछ करेगी ईडी, दिल्‍ली आबकारी घोटाले में कैसे कस गया है शिकंजा?

Updated on 12-03-2023 12:12 AM
नई दिल्‍ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी आज भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता से पूछताछ करेंगे। दिल्‍ली आबकारी नीति 2021-22 लागू करने में हुए भ्रष्‍टाचार को लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी। कविता उन नेताओं और कारोबारियों में शामिल हैं जिनका नाम इस घोटाले से जुड़ा है। दिल्‍ली के पूर्व डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया इसी केस में सलाखों के पीछे हैं। के. कविता तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी हैं। कविता से बुधवार को ही पूछताछ होनी थी। लेकिन, उन्‍होंने कुछ समय मांगा था। कविता ने फिर खुद ही बताया था कि वह 11 मार्च को ईडी के सामने पेश होंगी। कविता बुधवार देर शाम राष्ट्रीय राजधानी पहुंची थीं। ईडी की पूछताछ से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को कविता ने महिला आरक्षण बिल पास कराने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर अनशन किया। इस मुद्दे पर उन्‍हें 18 विपक्षी दलों का समर्थन मिला। कविता को हैदराबाद के कारोबारी रामचंद्र पिल्लई के सामने बैठाकर पूछताछ कराई जाएगी। पिल्लई को ईडी ने सोमवार को गिरफ्तार किया था।
क्‍यों कविता से पूछताछ करना चाहती है ईडी?
    पिल्लई ईडी की हिरासत में है। पिल्लई ने बताया है कि वह कविता और अन्य से जुड़े शराब गिरोह 'साउथ ग्रुप' का प्रतिनिधित्व करता है। ईडी के अधिकारी कविता को पिल्लई के साथ आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेंगे। इस दौरान धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे। ईडी के पास पिल्लई की हिरासत 12 मार्च तक है। 13 मार्च को उसे फिर से दिल्ली की अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। 'साउथ ग्रुप' में शरत रेड्डी (अरविंदो फार्मा के प्रमोटर), मगुंता श्रीनिवासलु रेड्डी (YSR कांग्रेस सांसद और ओंगोल से लोकसभा सदस्य), कविता और अन्य शामिल हैं। बीआरएस नेता कविता से इससे पहले मामले में सीबीआई ने भी पूछताछ की थी।
    आरोप है कि शराब कारोबारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की ओर से 2021-22 के लिए लाई गई आबकारी नीति में गुटबंदी को बढ़ावा दिया गया। इसमें कुछ शराब कारोबारियों का पक्ष लिया गया। इन्‍होंने इसके लिए रिश्वत दी थी। हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) ने इन आरोपों को खारिज किया है। ईडी ने दावा किया है कि पिल्‍लई कविता के हितों का प्रतिनिधित्‍व करता था।

    कौन है अरुण रामचंद्र पिल्‍लई?
    ईडी ने दावा क‍िया है कि रामचंद्र पिल्‍लई कविता और अन्य से जुड़े शराब कार्टल 'साउथ ग्रुप' का र‍ीप्रेजेंटेशन करता है। पिछले साल सितंबर से अब तक ईडी ने रामचंद्र पिल्लई से कम से कम 11 बार पूछताछ की है। दिल्ली लिकर स्‍कैम के प्रमुख व्यक्तियों में से वह एक है। इसमें भारी रिश्वत का भुगतान और साउथ ग्रुप के सबसे बड़े कार्टल का गठन शामिल है। घोटाले में 100 करोड़ रुपये चैनलाइज करने का आरोप है। पिल्‍लई को कविता का फ्रंटमैन माना जाता है। ईडी का दावा है कि प‍िल्‍लई ने न केवल कविता का प्रतिनिधित्‍व किया, बल्कि उनके इशारे पर काम भी किया।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     23 July 2026
    नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
     23 July 2026
    रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
     23 July 2026
    जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
     23 July 2026
    गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
     23 July 2026
    अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
     23 July 2026
    पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
     22 July 2026
    लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
     22 July 2026
    पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
    Advt.