कौन हैं केवन पारेख जिन्हें दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी ने सौंप दी है अपने अकाउंट्स की चाबी
Updated on
27-08-2024 05:53 PM
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल इंक ने भारतीय मूल के इंजीनियर केवन पारेख को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया है। वह लुका मैस्ट्री की जगह लेंगे जिन्हें कंपनी ने कॉर्पोरेट सर्विस टीम में भेज दिया है। मार्केट कैप के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी का पिछले एक सप्ताह में दूसरा बड़ा फेरबदल है। केवन पारेख अभी ऐपल में फाइनेंशियल प्लानिंग एंड एनालिसिस के वाइस-प्रेजिडेंट हैं। वह 1 जनवरी, 2025 से CFO का पदभार संभालेंगे और एग्जीक्यूटिव टीम में शामिल होंगे। पारेख पिछले 11 वर्षों से ऐपल से जुड़े हैं और उन्होंने कंपनी की फाइनेंशियल स्ट्रैटजी और ऑपरेशंस में अहम भूमिका निभाई है।
52 साल के केवन पारेख की इस सफलता का राज उनकी मजबूत तकनीकी और बिजनस एजुकेशन है। उन्होंने मिशिगन विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में साइंस ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त करने के बाद शिकागो विश्वविद्यालय से MBA किया। ऐपल में शामिल होने से पहले पारेख ने थॉमसन रॉयटर्स और जनरल मोटर्स में विभिन्न पदों पर काम किया। उन्होंने चार साल तक रॉयटर्स किया। इसके बाद वह जनरल मोटर्स के न्यूयॉर्क ऑफिस में बिजनस डेवलपमेंट के डायरेक्टर रहे। साथ ही उन्होंने ज्यूरिख में यूरोप के रीजनल ट्रेजरर के रूप में भी काम किया है।
टिम कुक ने क्या कहा
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक केवन पारेख को पिछले कई महीनों से CFO की भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा था। इस काम में मैस्ट्री उनकी मदद कर रहे थे। फिलहाल वह कंपनी में फाइनेंशियल प्लानिंग एंड एनालिसिस के वाइस-प्रेजिडेंट हैं। माना जाता है कि वह सीधे कंपनी के सीईओ टिम कुक को रिपोर्ट करते हैं। पारेख ने ऐपल में पिछले 11 साल में कई पदों पर काम किया है। टिम कुक ने पारेख पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें कंपनी के कामकाज की गहरी समझ है और वह इस भूमिका के लिए परफेक्ट हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…