कौन हैं क्रांति गौड़, जिसके आगे अंग्रेजों ने टेके घुटने, उनकी तूफानी बॉलिंग से टीम इंडिया ने रचा इतिहास
Updated on
23-07-2025 01:30 PM
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर की बेहतरीन शतकीय पारी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 13 रन से हराया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 2-1 से सीरीज जीतकर इतिहास रचा। भारत ने इंग्लैंड को उसके घर में पहली बार टी20 सीरीज में हराया है। भारतीय टीम की इस जीत में हरमनप्रीत कौर के अलावा एक खिलाड़ी ऐसी भी रहीं, जिन्होंने अपने बेहतरीन खेल से इंग्लैंड को घुटने पर आने के लिए मजबूर कर दिया।
इस खिलाड़ी का नाम है क्रांति गौड़। क्रांति गौड़ ने अपनी घातक गेंदबाजी से लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम को तबाह कर दिया। क्रांति ने टीम इंडिया के लिए 9.5 ओवर में 52 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन भी डाला। ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं टीम इंडिया की नई सनसनी क्रांति गौड़।
कौन हैं भारतीय टीम की नई स्टार क्रांति क्रांति गौड़ का जन्म 11 अगस्त 2003 को मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हुआ। क्रांति ने शुरू में शौकिया तौर पर टेनिस बॉल क्रिकेट खेलना शुरू किया था, लेकिन किस्मत ने पलटी मारी और उन्हें एमपी की जूनियर टीम में खेलने का मौका मिल गया। क्रांति मध्यप्रदेश की अंडर-23 टीम की सदस्य रह चुकी है। इसके अलावा महिला प्रीमियर लीग में उन्हें यूपी वॉरियर्स की टीम ने 10 लाख रुपए में खरीदा था।
घरेलू स्तर पर शानदार खेल दिखाने के कारण क्रांति को भारत की सीनियर महिला टीम में भी खेलने का मौका मिला। क्रांति टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 4 वनडे मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उनके नाम 9 विकेट दर्ज है। वहीं क्रांति को टीम इंडिया के लिए एक टी20 मैच में भी खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…