कौन हैं मार्कस ऑरेलियस? जिनके कोट से विराट ने दिया गौतम गंभीर को जवाब!
Updated on
02-05-2023 09:13 PM
नई दिल्ली: विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच सोमवार को खेले गए मैच के बाद गौतम गंभीर के साथ विराट कोहली की 'गंभीर' कहासुनी हो गई जो काफी चर्चा में है। मैच के बाद कोहली और गंभीर के बीच तीखी नोकझोंक हुई और दोनों को अलग करने के लिए दूसरे खिलाड़ियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। यह घटना तब हुई जब आरसीबी ने लो स्कोरिंग थ्रिलर में एलएसजी को 18 रनों से हरा दिया।
गंभीर और कोहली को इसके बाद गर्मागरम बहस करते देखा गया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा। पहले गंभीर ने कोहली से बात कर रहे एक एलएसजी खिलाड़ी को अपनी ओर खींच लिया और कोहली से अलग कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आए हैं जिसमें कोहली और गंभीर बहस करते नजर आ रहे हैं। कोहली द्वारा कही गई किसी बात पर एलएसजी मेंटॉर गंभीर अपनी नाराजगी जताते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसके बाद एलएसजी खिलाड़ियों ने अपने पूर्व भारतीय टीम के साथी को आगे बढ़ने से रोका।
इस बीच कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नोट पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने पूर्व रोमन सम्राट मार्कस ऑरेलियस को कोट किया जिन्होंने 161 से 180 ईस्वी तक शासन किया। वो एक दार्शनिक भी थे। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में पूर्व कप्तान ने कहा, हम जो कुछ भी सुनते हैं वह एक राय है, तथ्य नहीं। हम जो कुछ भी देखते हैं वह एक संदर्भ में होता है, जरूरी नहीं सच हो।
इससे पहले खेल के बाद हाथ मिलाने के दौरान कोहली की एलएसजी तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक के साथ कहासुनी हो गई। हालांकि, कोहली और गंभीर दोनों पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जबकि एलएसजी गेंदबाज नवीन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…