कौन हैं एन जगदीशन, जिन्हें इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के लिए आया कॉल अप! ऋषभ पंत से कम नहीं तेवर
Updated on
25-07-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में चोटिल होने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह एन जगदीशन को बुलाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक जगदीशन वीजा के इंताजर में है। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलने वाले जगदीशन को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। जगदीशन ने साल 2016 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से वह लगातार अपने खेल से सबको प्रभावित किया है। घरेलू क्रिकेट के अलावा जगदीशन इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। वहीं तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी उन्होंने कमाल का खेल दिखाया है। ऐसे में अब उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला है।
कैसा रहा है अब तक जगदीशन का करियर जगदीशन का भारतीय क्रिकेट टीम में पहला कॉल अप है। घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें यह मौका मिला है। घरेलू क्रिकेट में उनके खेल के बारे में बात करें तो वह अब तक कुल 52 फर्स्ट क्लास मैचों में मैदान पर उतर चुके हैं। फर्स्ट क्लास में एन जगदीशन ने 47.50 की औसत से 3373 रन बनाए हैं। जिसमें 10 शतक और 14 अर्धशतक भी शामिल हैं। जगदीशन पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में तमिलनाडु के टॉप स्कोरर रहे थे। उन्होंने तमिलनाडु के लिए 8 मैचों में 56.16 की औसत से 674 रन बनाए थे, इसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल था।
इसके अलावा लिस्ट ए में उनके प्रदर्शन को देखें तो वह भी कमाल का रहा है। लिस्ट में ए जगदीशन ने 64 मैचों में 46.23 की औसत से 2728 रन बनाए हैं। इसमें 9 शतक और 9 अर्धशतक भी शामिल है। इस फॉर्मेट में जगदीशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 277 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रचा था।
क्या है ऋषभ पंत का अपडेट बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच के पहले दिन क्रिस वोक्स की गेंद पर ऋषभ पंत चोटिल हुए थे। चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। हालांकि, दूसरे दिन वह बल्लेबाजी के लिए जरूर आए, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अब वह करीब 6 सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। यही कारण है कि उनकी जगह एन जगदीशन को चुना गया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…