Select Date:

किसका कटा पत्ता, कौन लेगा रोहित शर्मा-विराट कोहली की जगह? इंग्लैंड से पहले मैच के लिए रवि शास्त्री ने बताया भारत की अपनी प्लेइंग-11

Updated on 18-06-2025 12:54 PM
लंदन: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच 20 जून से खेलना है। कुछ ही दिन मैच के लिए बचे हैं और टीम इंडिया तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच प्लेइंग-11 पर खूब चर्चा हो रही है। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच ने भी अपनी पसंदीदा प्लेइंग-11 का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह से भारतीय टीम विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भी एक मजबूत लाइनअप के साथ उतर सकती है।
शास्त्री की प्लेइंग इलेवन की मुख्य बातें
  • करुण नायर की वापसी: रवि शास्त्री ने करुण नायर को टीम में शामिल करके सबको चौंका दिया है, जिन्होंने आठ साल से अधिक समय से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। यह चयन भारतीय क्रिकेट में एक बदलाव का संकेत है।
  • कुलदीप यादव बाहर: शास्त्री ने कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है और तेज गेंदबाजों पर अधिक जोर दिया है।
  • शुभमन गिल नंबर 4 पर और कप्तान: नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया है, जो विराट कोहली की अनुपस्थिति के कारण खाली हुआ था। शास्त्री का मानना है कि गिल में मध्य क्रम को संभालने की तकनीक, परिपक्वता और स्वभाव है।
  • केएल राहुल ओपनिंग में: शुभमन गिल के नंबर 4 पर आने से केएल राहुल यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करेंगे।
  • साईं सुदर्शन का डेब्यू: साईं सुदर्शन को नंबर 3 पर टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
  • रवि शास्त्री की भारत की पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग 11
    • यशस्वी जायसवाल
    • केएल राहुल
    • साईं सुदर्शन
    • शुभमन गिल (कप्तान)
    • करुण नायर
    • ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
    • रविंद्र जडेजा
    • शार्दुल ठाकुर/नीतीश रेड्डी
    • जसप्रीत बुमराह
    • मोहम्मद सिराज
    • प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप सिंह


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.