कौन हैं पाकिस्तान की आलिया रियाज, जिन्होंने धोनी की तरह विनिंग सिक्स लगाकर जिताया मैच
Updated on
04-09-2023 02:11 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 के अलावा पाकिस्तान में इस वक्त एक और रोमांचक सीरीज चल रही है। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका महिला टीम की मेजबानी कर रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 सितंबर को कराची में खेला गया। यह मैच पाकिस्तान ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज भी अपने नाम कर ली। पाक पहला मैच जीतने की वजह से सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है। वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तरह आलिया रियाज ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जिताया। इसके चलते आलिया काफी ज्यादा चर्चा में है।
आलिया ने आखिरी गेंद पर एक तो आखिरी गेंद पर माही के स्टाइस में सिक्स लगाया। दूसरा उनके शॉट में हेलिकॉप्टर शॉट की झलक भी थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर उनके सिक्स की वीडियो भी शेयर की है, जोकि अब सुर्खियों में है। आलिया रियाज ने दूसरे टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाए थे।
कौन है आलिया रियाज?
आलिया का जन्म 24 सितंबर, 1992 में पाकिस्तान के रावलपिंडी में हुआ था। 30 साल की आलिया रियाज बल्लेबाजी करने के साथ-साथ राइट आर्म ऑफ स्पिनर भी हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 2014 में डेब्यू किया था। उसके बाद से वह अब तक 53 वनडे और 74 टी20 मुकाबले खेल चुकी हैं, जिसमें उन्होंने टीम के लिए क्रमश: 985 और 843 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 7 अर्धशतक देखने को मिले हैं। इसके अलावा आलिया के नाम वनडे में 8 तो टी20 में 7 विकेट है। आलिया एक ऑलराउंडर हैं और अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…