Select Date:

कौन हैं पवन खेड़ा जिन्होंने पीएम मोदी पर बोलकर कांग्रेस को फंसा दिया है?

Updated on 21-02-2023 07:48 PM
नई दिल्ली: तो क्या कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पार्टी के लिए दूसरे मणिशंकर अय्यर साबित हो रहे हैं? दरअसल, ये सवाल इसलिए भी उठ रहा है कि अय्यर के एक चायवाले बयान ने लोकसभा चुनाव की फिजा ही बदल डाली थी। अब तो खेड़ा ने सीधे-सीधे पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और उनके पिता को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस नेता पर हल्ला बोल दिया है। कांग्रेस के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के अध्यक्ष खेड़ा के बयान के बाद उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश में मुकदमा भी दर्ज हो गया है। इधर, खेड़ा के बयान को बीजेपी ने लपक लिया है। पार्टी ने इसे पीएम मोदी का अपमान बताया है। गृह मंत्री अमित शाह से लेकर असम के सीएम हेमंत विस्वा शर्मा ने कांग्रेस नेता पर हमला कर दिया है।

जानिए पवन खेड़ा ने क्या कहा था


पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के पिता पर कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि वो जाने हमारा क्या मतलब। हम स्पष्ट बात कर रहे हैं जेपीसी। हम कह रहे हैं कि संसद में आप चर्चा से क्यों भागते हो। हम कह रहे हैं कि जेपीसी की मांग से आप क्यों डरते हो। जब नरसिम्हा राव जेपीसी बना सकते थे, जब अटल बिहारी वाजपेयी जेपीसी बैठा सकते थे। तो नरेंद्र गौतम दास, सॉरी दामोदर दास मोदी को क्या प्रॉब्लम है। फिर वो पूछते हैं कि गौतम दास है या दामोदर दास, साथ में बैठे शख्स ने कहा कि दामोदर दास तो उन्होंने भी दामोदर दास कहा। इसके बाद कुछ देर रुककर खेड़ा ने कहा कि नाम दामोदरदास है, काम गौतम दास है और इसके बाद पवन खेड़ा हंसने लगे।

अय्यर ने करा दी थी कांग्रेस की मिट्टी पलीद


मणिशंकर अय्यर के बयानों से कांग्रेस को हुआ था बड़ा नुकसान। कांग्रेस नेता अय्यर ने 2014 में पीएम मोदी को 'नीच' बता दिया था। इसी चुनाव के दौरान अय्यर ने पीएम मोदी को चायवाला बोल दिया था। अय्यर ने कहा था कि मोदी कभी पीएम नहीं बन सकते हैं और वह उस समय चल रहे कांग्रेस सम्मेलन में चाय ही बेच सकते हैं। अय्यर के इस बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस को जमकर घेरा था। इसके बाद 2024 और 2019 में बीजेपी लगातार दो बार केंद्र की सत्ता में आ चुकी है।

तो क्या अब खेड़ा ने कर दिया बंटाधार?


वैसे भी राजनीति को टाइमिंग का खेल कहा जाता है। किसी मुद्दे को कैसे भुनाना है इसे बीजेपी बखूबी जानती है। इस वक्त पूर्वोत्तर में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है। ऐसे में खेड़ा का पीएम मोदी के पिता पर दिया गया बयान कहीं गले की हड्डी ने बन जाए। हालांकि खेड़ा अपने बयान पर फिलहाल माफी मांगते नहीं दिख रहे हैं। उनके बयान पर हंगामा मचने के बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जब देश के पहले प्रधानमंत्री का और हमारे पूर्वजों का अपमान आप लोग करते हैं, तब तो नार्थ ब्लॉक के HMV साहब कुछ नहीं बोलते। हमने तो प्रधानमंत्री के पिता का कोई अपमान भी नहीं किया, ना हमारी ऐसे संस्कार हैं।'

खेड़ा के बारे में जान लीजिए


पवन खेड़ा का जन्म 31 जुलाई 1968 को हुआ है। वो दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित के राजनीतिक सचिव रह चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम डॉ. कोटा नीलिमा है। खेड़ा ने अपने ट्विटर बायो में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया एंड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन बताया है।

पिछले साल कांग्रेस से हो गए थे नाराज


गौरतलब है कि पिछले साल राज्यसभा न भेजे जाने से नाराज होकर पवन खेड़ा ने एक ट्वीट किया था। जिसमें वो कांग्रेस से नाराज लग रहे थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शायद उनकी तपस्या में कमी रह गई होगी। हालांकि, उनके इस ट्वीट के बाद ही उन्होंने कांग्रेस ने मीडिया एंड पब्लिसिटी सेल का अध्यक्ष बना दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.