गंभीर ने कहा कि पहले दो एकदिवसीय में ऑलराउंडर अक्षर पटेल को नंबर पांच पर बल्लेबाजी कराने का मुख्य उद्देश्य टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज को शामिल करना था। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट इसी तरह खेला जाना चाहिए। मुझे पता है कि बहुत से लोग इसके बारे में बात करते हैं लेकिन हमें इसी तरह खेलना चाहिए और इसी तरह क्रिकेट खेला जाना चाहिए।’ गंभीर ने पूछा, ‘यह बल्लेबाजी क्रम के बारे में नहीं है, यह इस बारे में है कि कौन किस तरह का प्रभाव डाल सकता है। अगर आपके पास मध्यक्रम में एक स्तरीय बाएं हाथ के बल्लेबाज को उतारने का विकल्प है तो आप ऐसा क्यों नहीं करेंगे? आप शीर्ष पांच में सभी दाएं हाथ के बल्लेबाज क्यों रखना चाहेंगे?’
