Select Date:

कौन हैं सरफराज खान की बेगम रोमाना जहूर, जिन्हें देखते ही पहली नजर में हो गए थे क्लीन बोल्ड

Updated on 23-10-2024 04:59 PM
​भारतीय क्रिकेट टीम उभरते हुए बल्लेबाज सरफराज इन छाए हुए हैं। सरफराज को इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू का मौका मिला था। इसके बाद से उन्हें भारतीय टीम के लिए चार मैचों में खेलने का मौका मिला चुका है और चारों ही मैच में उन्होंने 50 या इससे अधिक रनों की पारी खेली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पिछले टेस्ट मैच में तो सरफराज ने 150 रनों की दमदार पारी खेली थी। क्रिकेटिंग करियर के साथ-साथ सरफराज के लिए एक और बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल सरफराज खान हाल ही में पिता बने है। सरफराज ने पिछले साल ही अगस्त में शादी रचाई थी। ऐसे में आइए जानते हैं उनके लव लाइफ के बारे में।

जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं सरफराज की बेगम

सरफराज खान की वाइफ का नाम रोमाना जहूर है। रोमाना जम्मू कश्मीर की शोपियां जिले की पशपोरा गांव की रहने वाली हैं। सरफराज और रोमाना की पहली मुलाकात दिल्ली में हुई थी। सरफराज पहली ही नजर में रोमाना को दिल हार बैठे और यही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। सरफराज खान और रोमाना की मुलाकात कराने में उनकी बहन की बहुत अहम भूमिका रही। दरअसल रोमाना और सरफराज की कजिन सिस्टर दिल्ली में एक साथ पढ़ाई करती थी और उन्होंने ही दोनों की मुलाकात कराई।

रोमाना घर रिश्ता लेकर गए थे सरफराज की फैमिली

सरफराज ने रोमाना से पहली मुलाकात में ही तय कर लिया था कि उन्हें शादी करनी हैं। ऐसे में सरफराज ने अपने घर में रोमाना के बारे में बताया। रोमाना के परिवार को उम्मीद नहीं थी कि इस तरह का रिश्ता हो सकता है। सरफराज उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और रोमाना जम्मू-कश्मीर की। ऐसे में सरफराज खान की फैमिली खुद रोमाना के परिवार से मिले और दोनों के रिश्ते की बात की। अच्छी बात यह रही कि रोमाना की फैमिली को भी इस रिश्ते से कोई दिक्कत नहीं हुई और निकाह पक्का हो गया।


टीम इंडिया के लिए धमाल मचा रहे हैं सरफराज


सरफराज खान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले हैं। हालांकि, वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं। पिछले कई सालों से सरफराज खान ने मुंबई क्रिकेट के लिए रनों का पहाड़ खड़ा किया है। लंबे संघर्ष के बाद सरफराज को टीम इंडिया के लिए डेब्यू मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ सरफराज ने टेस्ट में अपना पहला शतक भी लगाया है, लेकिन इसके बावजूद वह टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.