Select Date:

कौन हैं सौरभ कृपाल के गे पार्टनर जिनसे RAW को दिक्‍कत, SC कॉलेजियम ने सुना दिया

Updated on 20-01-2023 06:05 PM
नई दिल्ली : उत्तराखंड में माणा गांव आखिरी गांव है, यह लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास है। यहां पहुंचने का रास्ता जोशीमठ से होकर जाता है। जोशीमठ से माणा की दूरी सड़क मार्ग से 50 किलोमीटर से भी कम है। जोशीमठ जिस प्राकृतिक आपदा को झेल रहा है उसके बाद प्रशासन ने उसके आसपास के हैलिपेड की लिस्ट बनानी शुरू की है और यह देखा जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर लोगों को निकालने के लिए किस हैलिपेड का इस्तेमाल किया जा सकता है। एक तरफ यह तस्वीर है वहीं दूसरी तरफ माणा में बनने वाले हैलिपेड पर काम नहीं हो पाया। आर्मी को माणा में मिलिट्री हैलिपेड चाहिए था और इसके लिए 5 करोड़ 28 लाख रुपये से ज्यादा का कॉन्ट्रैक्ट भी किया गया। लेकिन जिस कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट दिया गया उसने इसमें इतनी देरी कर दी है कि आर्मी ने अब इसकी शिकायत पुलिस में की है और कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है।
कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने के बाद भी नहीं हुई प्रगति
उत्तराखंड पुलिस सूत्रों के मुताबिक गढ़वाल स्काउट्स जोशीमठ की तरफ से गोविंदघाट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें कहा गया है कि माणा में सैन्य हैलिपेड बनाने के लिए करीब 5 करोड़ 28 लाख रुपये का कॉन्ट्रैक्ट एपीकॉन कंस्ट्रक्शंस को दिया गया। यह कॉन्ट्रैक्ट जुलाई 2021 में ही हो गया था और 13 मार्च 2022 तक काम पूरा हो जाना था। शिकायत में कहा है कि ‘कंपनी ने सीमावर्ती अति संवेदनशील क्षेत्र माणा में अत्यावश्यक काम में अत्यंत असंवेदनशीलता दिखाई और काम शुरू करने में बिना वजह देरी की। फिर कॉन्ट्रैक्ट को 14 अगस्त 2022 तक बढ़ाया गया लेकिन फिर भी काम की प्रगति पर कोई ध्यान नहीं दिया गया’।
आर्मी ने कहा- अब तक 56 लाख का हो चुका भुगतान
आर्मी की तरफ से की गई शिकायत में कहा गया है कि अभी तक 56 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान हो चुका है। शिकायत में कहा है कि माणा में स्थित सैन्य हैलिपेड फॉरवर्ड पोस्ट में बेहद जरूरी सैन्य सामग्री पहुंचाने, फॉरवर्ड पोस्ट मे तैनाती और आपातकालीन स्थिति में चौकसी बढ़ाने के लिए बेहद अहम है। ऐसे महत्वपूर्ण काम में देरी देश की सुरक्षा में चूक है और यह सेना की तैनाती में लगने वाले समय पर असर डालती है। हैलिपेड पर काम कॉन्ट्रैक्ट की तारीख बढ़ाने के बाद भी रुका रहा और इससे सेना के समय की हानि हुई साथ ही एक सक्षम सैन्य हैलिपेड की उपलब्धता में भी हानि हुई है। पिछले हफ्ते इंडियन आर्मी चीफ जनरल मनोज पाण्डे ने भी आर्मी को मिलने वाले बजट की जानकारी देते हुए कहा था कि पिछले साल हमें जो बजट मिला था उसमें से कुछ का इस्तेमाल कोविड की वजह से नहीं कर पाए और कुछ इस वजह से नहीं कर पाए कि कुछ वेंडर ने टाइम लाइन का पालन नहीं किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.