सैयद अब्दुल रहीम, जिन्हें रहीम साब के नाम से भी जाना जाता है, भारत की राष्ट्रीय टीम के पूर्व फुटबॉलर, कोच और प्रबंधक थे। उनका जन्म 17 अगस्त, 1909 को हैदराबाद में हुआ था।
1950 में रहीम भारतीय फुटबॉल टीम के कोच बने, जिसने उनके मार्गदर्शन में काफी सफलता हासिल दिलाई। उन्हें आधुनिक भारतीय फुटबॉल का वास्तुकार माना जाता है।
कोच के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान यह भारत में फुटबॉल का स्वर्ण युग था, जो एक अच्छे प्रेरक भी थे। 1951 (दिल्ली) और 1962 (जकार्ता) में आयोजित एशियाई खेलों में भारत ने गोल्ड मेडल जीता।