कौन हैं दबंग IPS मोनिका सेन, जिन्हें मिली पाली जिले के SP की कमान,आनन्दपाल एनकाउंटर केस से रहा नाता
Updated on
14-03-2026 01:18 PM
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी बदले गए हैं। इसी क्रम में पश्चिमी राजस्थान के जिले पाली में भी नए अधिकारी को कमान सौंपी गई है। यहां इस जिले की नई कप्तान दबंग महिला अधिकारी IPS मोनिका सेन रहेंगी। मोनिका सेन से पहले यहां आदर्श सिद्धु पुलिस अधीक्षक थे। वहीं इससे पहले मोनिका सेन हाड़ी रानी बटालियन, अजमेर के कमांडेंट पद से कार्यरत थीं। बता दें कि आईपीएस मोनिका सेन अपने अलग अंदाज और प्रशासनिक फसलों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
जानिए आईपीएस मोनिका सेन के बारे में
राजस्थान कैडर की 2014 बैच की IPS मोनिका सेन मूल रूप से पड़ोसी राज्य हरियाणा की रहने वाली है। भारतीय पुलिस में सेवा करने का जज्बा उन्हें परिवार से मिला है। उनके पिता भी दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर रह चुके हैं। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार मोनिका सेन के परिवार में तीन पीढ़ियों से परिवार के लोग पुलिस सेवा में रह चुके हैं। राजस्थान में इससे मोनिका सेन डूंगरपुर और झालावाड़ जिले में एसपी रह चुकी हैं।
आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद आई थीं चर्चा में
2017 में आनंदपाल एनकाउंटर के बाद IPS मोनिका सेन सुर्खियों में रही थी। इस दौरान ट्रेनी आईपीएस रहते हुए भी उन्होंने आनंदपाल की मौत के बाद हुई श्रद्धांजलि सभा में पुलिस को देख उग्र हुई भीड़ के दौरान बनी विषम परिस्थितियों में सूझबूझ से हैंडल किया था, जिसे लेकर वे काफी चर्चा में रही थीं। हालांकि सांवराद हिंसा के दौरान उन्हें काफी चोटें भी आई थीं।
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…