टीम इंडिया को फील्डिंग में सुपरमैन बनाने वाला 'महागुरु' कौन? कभी बच्चों को पढ़ाते थे गणित
Updated on
07-11-2023 01:53 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट विश्व कप 2023 में अपनी फील्डिंग को लेकर छाई हुई है। मैदान पर पलक छपकते कई ऐसे हैरतअंगेज कैच लपके, जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। हर कोई यह जानने को बेकरार है कि पिछले 2-3 महीने में ऐसा क्या हुआ कि भारतीय टीम फील्डिंग में सुपरमैन बन गई है। दरअसल, इसके पीछे एक स्कूल टीचर का हाथ है। जी हां, यकीन मानिए भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप कभी स्कूल में गणित टीचर थे। ड्रेसिंग रूम में शानदार माहौल के बीच एक मुस्कुराता चेहरा दिखता है और वह दिलीप ही हैं।
बड़े स्टार नहीं, लेकिन विश्व कप में साबित हो रहे गेम चेंजर भारतीय टीम में कोच बनने के लिए पहले पूछा जाता था कि ‘कितना क्रिकेट खेला है?’ लेकिन अब मौजूदा कोच इस तरह की धारणा को बदलते जा रहे हैं। हैदराबाद के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर आर श्रीधर भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री के नेतृत्व वाले कोचिंग स्टाफ का हिस्सा थे और उन्होंने सबसे पहले इस धारणा को बदला। लेकिन इसके बाद मौजूदा भारतीय क्षेत्ररक्षण कोच टी दिलीप ने इस धारणा की पुष्टि की कि कोच के रूप में सम्मान पाने के लिए आपको एक बड़ा स्टार होने की जरूरत नहीं है।
इस तरह से बदली टीम इंडिया की फील्डिंग बल्कि आपको प्रथम श्रेणी खिलाड़ी होने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि अहम है कि आप खिलाड़ियों से कितना अच्छा प्रदर्शन करा पाते हो। ड्रेसिंग रूम में अपने भाषण से सबको आकर्षित करने वाले दिलीप शायद इसका सबसे अच्छा उदाहरण हैं जो राज्य क्रिकेट अकादमी के जूनियर आयु ग्रुप कार्यक्रम में कोचिंग देते थे, वह आईपीएल टीम डेक्कन चार्जर्स (अब बंद हुई) में सहायक क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में काम करते थे और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में एक दशक बिता चुके हैं। दिलीप कभी गणित पढ़ाते थे उनकी यात्रा दिलचस्प रही है क्योंकि उनके परिवार ने कभी भी उनकी क्रिकेट महत्वाकांक्षाओं का समर्थन नहीं किया जिससे उन्हें स्कूली बच्चों को गणित की ट्यूशन देनी पड़ी ताकि वह अपनी कोचिंग के लिए धन जुटाने सकें। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, ‘दिलीप बहुत मेहनती कोच हैं, उन्होंने बेसबॉल कोच माइक यंग के साथ सहायक के रूप में काम किया जो डेक्कन चार्जर्स में मुख्य क्षेत्ररक्षण कोच थे। वह लेवल 2 और 3 कोर्स में अच्छे नतीजे लेकर आये। वह एनीसीए में आर श्रीधर के साथ काम कर चुके हैं।’
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम में बेस्ट फील्डर को मेडल देना परंपरा के रूप में विकसित हुई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेस्ट फील्डिंग के लिए रोहित शर्मा को मेडल दिया गया। इससे पहले यह विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, शुभमन गिल को मिल चुका है। यह अवॉर्ड सेरिमनी ड्रेसिंग रूम में होती है और उस वक्त जबरदस्त अंदाज में अनाउंसमेंट भी की जाती है। श्रीलंका के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर के नाम का ऐलान सचिन तेंदुलकर ने किया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…