Select Date:

शरद पवार, ममता बनर्जी और केसीआर का उत्तराधिकारी कौन? क्षेत्रीय दलों में नेतृत्व परिवर्तन की कवायद

Updated on 08-05-2023 06:36 PM
नई दिल्ली : पिछले दिनों महाराष्ट्र की राजनीति में खांसी हलचल तब दिखाई दी, जब एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने अपनी पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उनके अचानक सामने आए इस्तीफे ने सिर्फ एनसीपी में ही नहीं, महा विकास आघाडी में भी खलबली मचा दी। हालांकि तीन दिन तक चले सियासी ड्रामे के बाद शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया, लेकिन माना जा रहा है कि यह सारी कवायद पार्टी में उनके भतीजे और उत्तराधिकारी माने जा रहे अजित पवार के संभावित विद्रोह के मद्देनजर थी, जिसमें कुछ विधायकों के टूट की संभावना जताई जा रही थी। माना जा रहा है कि पवार के इस कदम ने न सिर्फ पार्टी को एकजुट कर दिया, बल्कि उनके नेतृत्व को फिर से पुख्ता कर दिया। लेकिन उम्र के आठ दशक पार कर चुके शरद पवार को पता है कि भले इस बार उन्होंने अपने राजनीतिक कौशल से मौजूदा संकट को टाला लेकिन उन्हें जल्द ही शरद पवार के बाद कौन हैं, सवाल का जवाब तलाशना होगा।


युवा चेहरों ने संभाली कमान

पिछले एक दशक में कई क्षेत्रीय दलों में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया देखी गई। इनमें से दो अहम चेहरे हैं, बिहार के आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और यूपी में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव। जहां अखिलेश यादव ने परिवार में उत्तराधिकार की लड़ाई के बाद पार्टी की कमान संभाली तो वहीं तेजस्वी भले ही औपचारिक तौर पर पार्टी के अध्यक्ष ना हों, लेकिन आरजेडी संस्थापक और पिता लालू यादव के जेल जाने के बाद से पार्टी की कमान वही संभाल रहे हैं। बिहार के एक अन्य क्षेत्रीय दल एलजेपी की कमान भी पार्टी संस्थापक रामविलास पासवान के बाद उनके बेटे और सांसद चिराग पासवान संभाल रहे हैं। इस कड़ी में कर्नाटक के क्षेत्रीय दल जेडीएस का जिक्र भी आता है। पूर्व पीएम एच. डी. देवगौड़ा ने जनता दल से अलग होकर अपनी क्षेत्रीय पार्टी बनाई थी। हालांकि पार्टी के औपचारिक अध्यक्ष आज भी भले ही देवगौड़ा हों, लेकिन पार्टी की असली कमान उनके बेटे और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के हाथों ही है।

परिवारवाद के चलते बदला नेतृत्व

परिवारवाद के आधार पर राजनैतिक दलों में नेतृत्व बदलाव की यह प्रक्रिया देश में ऊपर से नीचे तक दिखाई देती है। जम्मू कश्मीर में जहां जम्मू कश्मीर नैशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला हैं, तो वहीं उनके उत्तराधिकार की तस्वीर पूरी तरह से साफ है। उनके बाद पार्टी की कमान बेटे उमर अब्दुल्ला के हाथों में जाना तय है। वहीं प्रदेश के दूसरे क्षेत्रीय दल पीडीपी की कमान प्रदेश की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती संभाल रही हैं। उन्होंने अपने पिता और पार्टी के संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद के जाने के बाद पार्टी का नेतृत्व संभाला। ऐसा ही उदाहरण झारखंड से भी सामने आया, जहां पिता और पार्टी संस्थापक शिबू सोरेन की सेहत ठीक ना होने के चलते पार्टी की जिम्मेदारी बेटे और राज्य के सीएम हेमंत सोरेन ने संभाली।

इसी कड़ी में अगला नाम है तमिलनाडु के सीएम और डीएमके लीडर एमके स्टालिन का। स्टालिन ने अपने पिता एम. करुणानिधि की बढ़ती उम्र और ढीली सेहत के बाद अपने भाइयों की दावेदारी को नकारते हुए न सिर्फ पार्टी की कमान संभाली, बल्कि पार्टी को फिर से खड़ा करते हुए उसे सत्ता तक पहुंचाया। हालांकि तमिलनाडु में प्रमुख विपक्षी दल एआईडीएमके में नेतृत्व को लेकर तस्वीर अभी पूरी तरह से साफ नहीं है। वहां पूर्व सीएम जयललिता के निधन के बाद पार्टी पर पकड़ को लेकर दो पूर्व मुख्यमंत्रियों ओ पनीरसेल्वम और ई के पलानीस्वामी के बीच खींचतान है।

इन दलों पर रहेगी नजर

आने वाले कुछ सालों में जिन दलों में बदलाव होना है, उनमें तेलंगाना में बीआरएस, वेस्ट बंगाल में टीएमसी का नाम सहज ही सामने आता है। तेलंगाना केसीएम और टीआरएस के संस्थापक के चंद्रशेखर राव भले ही आज बीआरएस का असली चेहरा हों, उनके उत्तराधिकार की लड़ाई में बेटे के. टी. रामाराव और बेटी के कविता दिखाई देते हों, लेकिन मजबूत दावेदारी बेटे केटीआर की ही मानी जाती है, जो पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। वहीं बंगाल में ममता बनर्जी के बाद उनके उत्तराधिकारी पार्टी के महासचिव और सीएम बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी माने जा रहे हैं। जबकि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजेडी सीएम नवीन पटनायक के बाद पार्टी नेतृत्व को लेकर तस्वीर पूरी तरह से धुंधली है। कुछ ऐसा ही हाल बीएसपी का दिखाई देता है, जहां मायावती के उत्तराधिकारी का चेहरा अपने आप में बड़ा सवाल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.