Select Date:

राजीव को फूल देने वाली यह बच्ची कौन है? आज हैं इस बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी की डायरेक्टर

Updated on 03-05-2023 06:44 PM
नई दिल्ली: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया है। पवार के अचानक लिए फैसले के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता उन्हें अपना फैसला वापस लेने का दवाब बना रहे हैं। हालांकि पवार ने कहा कि उन्होंने पद छोड़ा है न कि पार्टी। ये तो आज की बड़ी खबर। अब ऊपर लगी तस्वीर देखिए। तस्वीर में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी दिखाई दे रहे हैं। उनके ठीक बगल में दाएं साइड में एनसीपी के सर्वेसर्वा शरद पवार हैं। वहीं इन दोनों के अलावा अन्नासाहब शिंदे और सुप्रिया सुले भी मौजूद हैं। लेकिन इस तस्वीर में एक बच्ची दिखाई दे रही है जो सबसे ध्यान खींच रही है। वह राजीव गांधी को फूल दे रही है। क्या आपको इस लड़की का नाम पता है। आखिर यह लड़की कौन है इसके बारे में हम आपको बताते हैं।
राजीव गांधी को फूल देने वाली बच्ची कौन है?
राजीव गांधी को फूल देने वाली बच्ची का नाम शलाका गुलाबचंद है। वह अजीत गुलाबचंद की लड़की हैं और यह तस्वीर 2 मई 1986 की है। तब देश की कमान इंदिरा गांधी के देहांत के बाद राजीव गांधी संभाल रहे थे। वह किसी कार्यक्रम के सिलसिले में राजीव गांधी बंबई आए थे। इस दौरान उनकी मुलाकात शरद पवार और सुप्रिया सुले के साथ इस लड़की से हुई। तब वह उम्र में छोटी थीं। राजीव गांधी जब वहां पहुंचे तब शलाका गुलाबचंद ने फूल देकर उनका स्वागत किया। तस्वीर में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है।
शलाका गुलाबचंद के बारे में जानिए
शलाका गुलाबचंद अजीत गुलाबचंद की सुपत्री हैं। अजीत गुलाबचंद इस वक्त हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। यही नहीं मुंबई को बांद्रा वर्ली सी लिंक देने वाले अजीत गुलाबचंद ही हैं। अब उनकी बेटी के बारे में भी जान लीजिए। अजीत गुलाबचंद की बेटी शलाका गुलाबचंद ने साल 2000 में अपने पिता की कंपनी ज्वाइन की थी। तब वह प्लानिंग औऱ बिजनस डेवलेपमेंट विभाग में एग्जक्यूटिव के पद पर थीं। इसके 7 साल बाद शालाका ने वाइस प्रेसिडेंट बिजनस डेवलेपमेंट के तौर पर चुनी गईं। शिक्षा की बात करें तो शलाका ने अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी से बैचलेर डिग्री प्राप्त की है।
HCC की डायरेक्टर हैं शालाका
शालाका गुलाबचंद इस वक्त अपने पिता की कंपनी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी की डायरेक्टर हैं। पिछले 15 सालों में उन्हें निर्माण उद्योग में काम करने का अनुभव है। इसके अलावा उन्होंने कारोबार को बहुत गहराई से समझा और HCC ग्रुप कंपनी के अलग-अलग बोर्ड में डायरेक्टर के पद पर भी तैनात रहीं। 2000 में अपना करियर शुरू करने वाली शलाका ने साल 2006 में बिजनेस डेवलेपमेंट में वाइस प्रेसिडेंट और बाद में साल 2015 में डायरेक्टर के पद पर रहीं। उन्होंने इस दौरान ग्रुप को बढ़ाने और उसकी ग्रोथ के लिए भी अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.