राजस्थान के ये सरकारी शिक्षक कौन, जिन्होंने टॉपर्स बच्चियों को अपने खर्चे पर करवाई हेलिकॉप्टर राइड, बताई वजह
Updated on
14-03-2026 01:19 PM
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर एग्जाम में टॉप करने वाली गर्ल्स के लिए कुछ ऐसा किया है, जो कई लोगों को प्रेरित करने वाला है। दरअसल, राजस्थान के सरकारी स्कूल की तीन मेधावी बेटियों के लिए 11 मार्च का दिन जिंदगी का बेहद खास और यादगार लम्हा बन गया। डीडवाना-कुचामन जिले के केराप गांव स्थित राजकीय महात्मा गांधी स्कूल की छात्राएं खुशी मेघवाल, रंजना नायक और ज्योति ने बोर्ड परीक्षा से पहले आयोजित एक टेस्ट में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था।
प्रिंसिपल ने छात्राओं से पूछा- क्या इनाम चाहती हो ?
उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र ढाका ने छात्राओं से पूछा कि वे इनाम में क्या चाहती हैं। इस पर छात्राओं ने मजाक में कहा कि वे हेलीकॉप्टर में घूमना चाहती हैं। लेकिन प्रिंसिपल ने उनकी इस बात को ऐसे ही रफा दफा नहीं किया। उन्होंने करीब एक लाख रुपये का निजी खर्च कर शुक्रवार को जयपुर के पास चौमूं में इन तीनों छात्राओं को हेलीकॉप्टर में बैठाकर करीब आधे घंटे तक आसमान की सैर करवाई। जब छात्राओं ने आसमान से जयपुर शहर को देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके चेहरे पर उत्साह और गर्व की अनूभूति साफ झलक रही थी।
प्रिंसिपल ने बताई- बच्चियों को हवाई यात्रा करवाने की वजह
हेलीकॉप्टर यात्रा के बाद छात्राओं ने बताया कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था कि उनकी हंसी मजाक में कही बात को सर इतनी गंभीरता से लेंगे। छोटी सी विश को इस तरह पूरा करेंगे। मीडिया रिपोटर्स के अनुसार छात्रा ज्योति और खुशी ने यह बात सिर्फ मजाक में कही थी, लेकिन प्रधानाचार्य ने उनके सपने को सच कर दिखाया। प्रिंसिपल राजेंद्र ढाका के अनुसार इस पहल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक संदेश देना और बच्चियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। उनका कहना है कि अगर विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने पर उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा, तो वे आगे से आगे नई ऊंचाईयों को छूने की कोशिश करेंगे। इस अनोखे पहल से गर्ल्स स्टूडेंट्स के के अभिभावक भी बेहद खुश हैं । उन्हें उम्मीद नहीं थी कि स्कूल में अच्छा प्रदर्शन करने पर उनकी बेटियों को इतना बड़ा इनाम मिलेगा। इस पहल से स्कूल के अन्य विद्यार्थियों में भी पढ़ाई को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है।
नई दिल्ली, दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल ले गई। पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची थी और वांगचुक…
गयाजी: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का पूजा-पाठ पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भगवान और पूजा-पाठ को लेकर एक…
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय गाजियाबाद दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह प्राचीन दूधेश्वरनाथ महादेव मठ पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने…
पुणे: दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सोनम वांगचुक को…
वर्धा : महाराष्ट्र से एक दिलचस्प खबर सामने आई है। यहां भुसावल-वर्धा पैसेंजर ट्रेन में एक युवती ने बहादुरी दिखाई। ट्रेन में लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न करने वाले व्यक्ति…
जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन…
राजगढ़: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित बलराम महोत्सव के मंच से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद कर रहे थे, तभी राजगढ़ जिले के एक…
जयपुर: राजधानी जयपुर में तीन दिन पहले आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। तीनों भाइयों को लाठियों और सरियों ने इतना पीटा की अधमरा…