कौन है गुजरात का यह मोदी, जिसकी एक चाल ने राहुल गांधी को चक्रव्यूह में फंसा दिया
Updated on
07-07-2023 06:52 PM
अहमदाबाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मानहानि का केस करने वाले पूर्णेश मोदी हाई कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले से साबित हो गया कि सद्भाव के लिए यह जरूरी है कि किसी भी समाज को गाली नहीं दिया जाए। राहुल गांधी ने ओबीसी समाज का अपमान किया था। कांग्रेस नेताओं के विरोध पर पूर्णेश मोदी ने कहा कि वह समाज के सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं।
पूर्णेश मोदी ने 2019 में राहुल गांधी पर मोदी सरनेम पर टिप्पणी के खिलाफ सूरत के कोर्ट में याचिका लगाई थी। पूर्णेश मोदी सूरत पश्चिम के विधायक हैं। 2021 में उन्हें भूपेंद्र पटेल के पहले कार्यकाल में परिवहन और पर्यटन मंत्री बनाया गया था। हालांकि 2022 की सरकार में उन्हें मौका नहीं दिया गया। गुजरात के सियासी गलियारे में पूर्णेश मोदी प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल के विरोधी माने जाते हैं।
बीजेपी का ओबीसी चेहरा माने जाते हैं पूर्णेश मोदी दक्षिणी गुजरात में बीजेपी का ओबीसी चेहरा माने वाले पूर्णेश मोदी प्रफेशनल वकील हैं। 2013 में पहली बार विधायक बनने के बाद वह सूरत वेस्ट से लगातार जीतते रहे। राहुल गांधी के खिलाफ केस करने के बाद पूर्णेश पूरे देश में चर्चित हो गए। माना जाता है कि हाई कोर्ट के फैसले के बाद पूर्णेश का कद बढ़ सकता है और उन्हें आलाकमान का आशीर्वाद दोबारा मिल सकता है।
राहुल गांधी को गुजरात हाई कोर्ट से बड़ा झटका राहुल गांधी को गुजरात हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। गुजरात हाईकोर्ट ने मानहानि के केस में निचली अदालत की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। जस्टिस एम एम प्राच्छक ने सुबह 11 बजे सबसे पहले फैसला सुनाया और कहा कि कोर्ट उनकी सजा की मांग की याचिका को खारिज करती है। कोर्ट ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के कई मामले चल रहे हैं। ऐसे में उन्हें राहत नहीं दी जा सकती है।
राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने की संभावना कम इस फैसले के बाद राहुल गांधी की संसद की सदस्यता बहाल होने की संभावना कम हो गई है। अगर सुप्रीम कोर्ट भी सजा पर रोक लगाने से इनकार कर देता है तो राहुल गांधी 2024 का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। बता दें कि सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि के केस में दो साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के इस फैसले से केस करने वाले पूर्णेश मोदी की एंटी कांग्रेस राजनीति का चेहरा बन गए हैं।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…