Select Date:

कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई WHO ने चेताया, दी 5 बड़ी सलाह

Updated on 22-10-2022 06:27 PM

जिनेवा

कोरोनावायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने भी चिंता जाहिर की है। इतना ही नहीं WHO ने भविष्य में हालात और बिगड़ने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया है। खास बात है कि दुनिया के कुछ हिस्सों में नए सब वेरिएंट्स चिंताएं बढ़ा रहे हैं। साथ ही संगठन ने 5 इमरजेंसी के लिहाज से पांच बातों का ध्यान रखने की सलाह दी है।

WHO प्रमुख टेडरोस अधानोम घेब्रेएसस ने कहा, 'इस महामारी ने हमें पहले भी चौंकाया है और दोबारा  भी चौंका सकती है।' WHO ने चेताया, 'दुनिया के कुछ हिस्सों में लोगों को लगता है कि महामारी खत्म हो गई है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी घटना बनी हुई है, जो दुनिया की आबादी के स्वास्थ्य पर विपरीत और काफी मजबूती से असर डाल रही है।'

WHO की सलाह
संगठन की तरफ से महामारी के खत्म करने के लिए पांच बातों पर जोर देने की सलाह दी गई है। इनमें कोविड के वेरिएंट्स की ट्रैकिंग, मरीजों के इलाज के लिए बढ़ती मेडिकल क्षमता, टीकाकरण, सस्ते इलाज तक लोगों की पहुंच और महामारी के खिलाफ तैयार रहने के लिए मजबूत वैश्विक ढांचा शामिल है।

संगठन ने कहा है कि कोविड-19 अभी भी अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल है, जो डब्ल्यूएचओ का सर्वोच्च अलर्ट स्तर है। यह घोषणा आने पर महामारी शुरू होने के बाद से साप्ताहिक मौतों की संख्या लगभग अपने न्यूनतम स्तर पर है।

डब्ल्यूएचओ की अन्तर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम आापातकालीन समिति ने पिछले सप्ताह अपनी तिमाही मूल्याकंन बैठक के बाद बुधवार को कहा कि कोविड-19 के गंभीर मामलों में गिरावट के बावजूद और साप्ताहिक मौतों की गिरती संख्या, कोविड-19 से होने वाली मौतें फिर भी श्वसन वायरस की तुलना में अधिक है।

समिति ने कहा कि इनका पूर्ण प्रभाव अभी भी पूरी तरह से समझा नहीं गया है और कोविड -19 से संबंधित जटिलताओं और इसके बाद की स्थितियों के बारे में भी चेतावनी दी। समिति ने कहा कि इसका प्रकोप उत्तरी गोलार्ध में आगामी सर्दियों के मौसम में भी विकसित हो सकता है। समिति ने कहा कि भविष्य के वेरिएंट की आनुवंशिक और एंटीजेनिक विशेषताओं का अभी तक विश्वसनीय रूप से अनुमान नहीं लगाया जा सकता है और विकसित होने वाले वेरिएंट वर्तमान टीकों और चिकित्सा विज्ञान के लिए चुनौतियां हो सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.