कौन बनेगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी? कुछ देर में हो सकती है घोषणा
Updated on
11-10-2024 11:54 AM
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट्स में उनकी जगह चेयरमैन कौन बनेगा, इसका फैसला कुछ देर में हो जाएगा। टाटा ट्रस्ट की एक बैठक हो रही है जिसमें रतन टाटा के उत्तराधिकारी का फैसला किया जाएगा। इस बात की सबसे अधिक संभावना है कि रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा को टाटा ट्रस्ट्स का चेयरमैन बनाया जा सकता है। नोएल पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टी हैं। इसकी संयुक्त रूप से टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 66% हिस्सेदारी है। टाटा ट्रस्ट्स ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
पारसी समुदाय में टाटा उपनाम वाले किसी व्यक्ति को उत्तराधिकारी बनाने के लिए सहमति बनी थी और नोएल के नाम पर सभी सहमत थे। वर्तमान में टाटा ट्रस्ट्स के दो प्रमुख लोग हैं। इनमें टीवीएस के वेणु श्रीनिवासन और पूर्व रक्षा सचिव विजय सिंह शामिल हैं। ये दोनों साल 2018 से ही वाइस चेयरमैन के पद पर हैं। नोएल के काम करने की शैली रतन टाटा से अलग मानी जाती है। उन्हें सुर्खियों से दूर रहकर काम करना पसंद है।
रतन टाटा ने क्या कहा था
रतन टाटा एक साथ टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन और टाटा संस के चेयरमैन एमेरिटस का पद संभालने वाले आखिरी शख्स थे। 2022 में टाटा संस बोर्ड ने सर्वसम्मति से अपने आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में संशोधन किया था। इसके मुताबिक एक ही व्यक्ति इन दो पदों पर नहीं रह सकता है। साइरस मिस्त्री के साथ कानूनी विवाद के दौरान रतन टाटा ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था, 'मैं इन ट्रस्टों का अभी अध्यक्ष हूं, भविष्य में यह कोई और हो सकता है। जरूरी नहीं कि उसका सरनेम 'टाटा' हो। एक व्यक्ति का जीवन सीमित है जबकि ये संगठन चलते रहेंगे।'
नोएल 40 से अधिक वर्षों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं। वह वर्तमान में टाटा ग्रुप की कई कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं। वह टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन और टाटा स्टील तथा टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाइस-चेयरमैन हैं। वह 11 से अधिक वर्षों तक ट्रेंट के एमडी के रूप में कार्य किया। आज यह 2.8 लाख करोड़ रुपये की कंपनी है। वह अगस्त 2010 से नवंबर 2021 तक एमडी के रूप में टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड से जुड़े रहे। इस दौरान कंपनी का टर्नओवर 50 करोड़ डॉलर के 3 अरब डॉलर हो गया।
नोएल का परिवार
नोएल ने ससेक्स यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और उन्होंने INSEAD से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम किया है। नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा 2016 में ट्रेंट में शामिल हुए और हाल ही में स्टार बाजार के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। नोएल टाटा की बेटियां भी टाटा ग्रुप की कंपनियों में शामिल हैं। 39 वर्षीय लीह टाटा को हाल ही में इंडियन होटल्स में गेटवे ब्रांड का प्रभार दिया गया। वहीं 36 साल की माया टाटा की एनालिटिक्स और तकनीक में दिलचस्पी है। वह टाटा डिजिटल में काम करती हैं।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…