कौन तोड़ेंगे 400 रनों का रिकॉर्ड? ब्रायन लारा ने लिए चार युवाओं के नाम, दो तो भारतीय ही
Updated on
13-07-2024 02:03 PM
नई दिल्ली: टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम है। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ 400 रन बनाए थे। 1994 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ ही 375 रनों की पारी खेली थी। करीब 10 साल बाद मैथ्यू हेडन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 380 रन ठोक दिए थे। 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ सैंट जोन्स के मैदान पर लारा 400 रन बनाने वाले पहले टेस्ट बल्लेबाज बने। उनका यह रिकॉर्ड आज तक कायम है।
कौन तोड़ सकता है रिकॉर्ड?
ब्रायन लारा से पूछा गया कि आज के समय में कौन से खिलाड़ी हैं जो उनका रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इसपर उन्होंने डेली मेल से कहा, 'मेरे समय में ऐसे खिलाड़ी थे, जो चुनौती देते थे या कम से कम 300 का आंकड़ा पार करते थे - वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, इंजमाम-उल-हक, सनथ जयसूर्या। वे काफी आक्रामक खिलाड़ी थे। आज कितने आक्रामक खिलाड़ी खेल रहे हैं? खास तौर पर इंग्लैंड की टीम में- जैक क्राउली और हैरी ब्रूक। शायद भारतीय टीम में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल। अगर उन्हें सही परिस्थिति मिले तो रिकॉर्ड टूट सकता हैं।'
सिर्फ जयवर्धने ही पहुंचे पास
ब्रायन लारा की पारी के बाद से सिर्फ श्रीलंका के महेला जयवर्धने ही उसके पास पहुंच पाए हैं। उन्होंने 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलंबो में 374 रनों की पारी खेली थी। उसके अलावा तब से कोई बल्लेबाज 350 रन भी नहीं बना पाया है। 2019 में डेविड वॉर्नड पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाज कर रहे थे। हालांकि जब वह 335 के स्कोर पर खेल रहे थे तभी ऑस्ट्रेलिया ने पारी घोषित करने का फैसला कर लिया था।
किसी के लिए नहीं होगा आसान
आज के समय में ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा। टेस्ट में अब कम ही टीमें हैं जो 500 रनों तक भी पहुंच पाती हैं। जब रिजल्ट की तरफ जाते हैं और इसकी वजह से विकेट भी तेजी से गिरते हैं। 2020 से टेस्ट में अभी तक सिर्फ एक ही बार 700 से ज्यादा का स्कोर बना है। यही वजह है कि लारा का रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए भी आसान नहीं होने वाला है।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…