भारत के साथ विश्व कप सेमीफाइनल में भिड़ेगा कौन? 3 टीमें रेस में, हर सीन समझिए
Updated on
09-11-2023 02:06 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम विश्व कप 2023 में 5वें गियर में गाड़ी दौड़ा रही है। वह लगातार 8 जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत के बाद साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भी सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाइ हो चुके हैं। आईसीसी के प्रारूप के अनुसार भारत का मुकाबला टेबल में चौथे नंबर की टीम से होगा। हालांकि, इस पोजीशन के लिए कड़ी टक्कर है। एक स्थान के लिए 3 टीमों के बीच जंग है। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका है। आइए समझते हैं कौन कैसे पहुंच सकता है नॉकआउट में...
न्यूजीलैंड (8 मैच, 4 जीत, 4 हार, 8 अंक, +0.398 नेट रन रेट) कीवी टीम के लिए टूर्नामेंट उतार-चढ़ाव भरा रहा। मौजूदा रनरअप ने लगातार 4 मैच जीते, जबकि भारत से मिली हार के बाद लगातार लगातार 3 मैच गंवा दिए। अब हालत यह है कि उसे आखिरी मैच में आज श्रीलंका के खिलाफ हार हाल में जीत चाहिए, तभी उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा। अगर यह मैच हार जाती है तो उसे यह उम्मीद करनी होगी कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी अपने-अपने आखिरी मैच बड़े अंतर से हार जाए। ऐसे में वह नेट रन रेट के आधार पर सिर्फ 4 जीत से भी सेमीफाइनल पहुंच सकता है।
पाकिस्तान (8 मैच, 4 जीत, 4 हार, 8 अंक, +0.036 नेट रन रेट) न्यूजीलैंड के बाद भारत से सेमीफाइनल में भिड़ने की प्रबल दावेदार पाकिस्तान है। पाकिस्तान के साथ भी न्यूजीलैंड जैसा ही हुआ। उसने शुरुआती 2 मैच जीते थे, लेकिन भारत से हारा और फिर लगातार 4 मैच हारे। हालांकि, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड पर जीत से उसकी उम्मीदें कायम हैं। सेमीफाइनल में उसे पहुंचने के लिए न केवल जीत चाहिए, बल्कि बड़ी जीत चाहिए। अगर न्यूजीलैंड अपना मैच जीतता है तो पाकिस्तान को पता चल जाएगा कि उसे नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 11 नवंबर को कितनी बड़ी जीत चाहिए। यह भी संभव है कि वह इंग्लैंड पर जीत के बावजूद सेमीफाइनल नहीं पहुंच पाए, लेकिन अगर न्यूजीलैंड हारा तो पाकिस्तान की राह आसान हो जाएगी।
अफगानिस्तान (8 मैच, 4 जीत, 4 हार, 8 अंक, -0.338 नेट रन रेट) टूर्नामेंट में हर किसी को चकित करने वाले अफगान पठान भी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर नहीं हैं। पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका को हराने वाली यह टीम अगर साउथ अफ्रीका को बड़े अंतर से हरा दे और न्यूजीलैंड-पाकिस्तान अपने-अपने मैच हार जाएं तो उसके लिए राह बन सकती है। हालांकि, उसका नेट रन रेट माइनस में है तो इसकी संभावना कम है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। यहां कुछ भी हो सकता है। किसी को नही भूलना चाहिए कि उसने 3 विश्व विजेता टीमों को हराया है और ऑस्ट्रेलिया को लगभग हरा ही दिया था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…